इस दिवाली खरीदें बेस्ट Air Purifiers, आपके घर की हवा को करेगा साफ

Air Purifiers : देश में कल यानी 24 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। जिसकी खूबसूरती 23 अक्टूबर से ही देखने को मिल रही है। इस दिवाली Air purifiers आपके घर के अंदर की हवा को साफ कर सकता है, और हवा में Harmful pollutants, bacteria, pollen और other allergens को कम करने में मदद कर सकता है। इस फेस्टिव सीजन में एयर प्यूरीफायर खरीदना एक मुश्किल काम लग सकता है। इसलिए, हम आपके बजट में कुछ एयर प्यूरीफायर लेकर आए हैं जिन्हें आप खरीद सकते हैं।Mid-Range एयर-प्यूरिफायर
जापानी कंपनी ने पिछले साल भारतीय बाजार में कई एयर प्यूरीफायर लॉन्च किए। कंपनी के Reliable और powerful models में से एक शार्प QNET स्मार्टएयर एयर प्यूरीफायर FP-J50 है। यह मिड-रेंज एयर प्यूरीफायर है जो दिवाली फेस्टिवल के दौरान dust, pollution और other impurities को दूर करने की पेशकश करता है। शार्प QNET स्मार्टएयर एयर प्यूरीफायर FP-J50 प्लाज्मा क्लस्टर तकनीक के साथ आता है।
Kent Aura एयर प्यूरीफायर
Kent का यह एयर प्यूरीफायर काफी सस्ता है। इसमें HEPA फिल्टर्स दिए गए हैं। कंपनी की माने तो यह डिवाइस 290 वर्ग फुट के क्षेत्र को कवर करता है। इसमें वन टच चाइल्ड लॉक फीचर भी दिया गया है। इसे आप Amazon से खरीद सकते हैं। कीमत की बात करें तो यह आपको 6,599 रुपये में मिल सकता हैं।
Voltas VAP26 एयर प्यूरीफायर
Voltas Air Purifier आपको 10 हजार रुपये से कम के बजट में मिल जाएगा। हालांकि कीमत के हिसाब से इसकी रेंज कम है। यह डिवाइस केवल 230 वर्ग फुट क्षेत्र को कवर करता है। इसमें यूवी फिल्टर दिया गया है। कीमत की बात करें तो यह आप को 9,999 रुपये मिल जाता है, इसे आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
Mi Air Purifier 3 एयर प्यूरीफायर
अगर आप कम बजट में एक अच्छा एयर प्यूरीफायर चाहते हैं, तो Xiaomi एक अच्छा विकल्प है। Mi Air Purifier 3 में HEPA फिल्टर, Voice Control और Smart App Connectivity मिलती है। कीमत की बात करे तो यह 9,970 रुपये में मिल जाता है। इसमें OLED डिस्प्ले दिया गया है।
Honeywell Air Purifier i5 एयर प्यूरीफायर
अगर आप कम कीमत में Room Air Purifier लेना चाहते हैं तो Honeywell आपके लिए एक अच्छा प्रोडक्ट हो सकता है। Air Purifier की लिस्ट में यह एक अच्छें ब्रांडों में आता है और इसे Amazon पर एक अच्छी रेटिंग भी मिली है। यह डिवाइस 3D Air Flow Design के साथ आता है। आप इसे 6,915 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। यह आपको Amazon पर आसानी से मिल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications







