Diwali 2025 पर खरीदें ये 5 जबरदस्त कैमरा स्मार्टफोन, मिलेंगे DSLR जैसे फीचर्स
दिवाली 2025 का त्योहार नजदीक है और इस मौके पर हर कोई कुछ नया खरीदने की सोच रहा है। खासकर धनतेरस पर नए गैजेट्स और स्मार्टफोन खरीदने का ट्रेंड हर साल बढ़ता जा रहा है। अगर आप इस दिवाली एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसका कैमरा DSLR जैसी क्वालिटी दे, तो यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 बेस्ट कैमरा फोन की लिस्ट जिन्हें आप इस धनतेरस पर खरीद सकते हैं।

1. Samsung Galaxy S25 Ultra
सैमसंग का फ्लैगशिप Galaxy S25 Ultra चार रियर कैमरों के साथ आता है। इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (5x जूम), 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 10MP टेलीफोटो कैमरा (3x जूम) दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसकी तस्वीरें और वीडियो क्वालिटी DSLR कैमरे को टक्कर देती है।
2. iPhone 17 Pro
Apple का iPhone 17 Pro अपने कैमरा क्वालिटी के लिए जाना जाता है। इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (4x ज़ूम) और 48MP अल्ट्रा वाइड लेंस मिलता है। साथ ही 18MP का फ्रंट कैमरा बेहतरीन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग एक्सपीरियंस देता है।
3. Google Pixel 10 Pro
Google Pixel 10 Pro अपनी नेचुरल फोटोग्राफी के लिए मशहूर है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर (5x जूम) और 48MP अल्ट्रा वाइड लेंस शामिल है। फ्रंट में 42MP का कैमरा दिया गया है, जो शार्प और क्लियर सेल्फी के लिए परफेक्ट है।
4. iPhone 16 Pro
iPhone 16 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 48MP का मेन सेंसर, 48MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 12MP टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ये फोन Apple के फैंस के लिए एक प्रीमियम ऑप्शन है।
5. OnePlus 13
OnePlus 13 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है - 50MP प्राइमरी लेंस, 50MP अल्ट्रा वाइड लेंस (120°) और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3x जूम)। साथ ही 32MP का फ्रंट कैमरा शानदार सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए बेहतरीन है।


Click it and Unblock the Notifications








