Home
News

iPhone 16 Pro Max की जगह 2025 में खरीदें ये 6 बेहतरीन स्मार्टफोन, कम दाम में बेहतरीन काम

अगर मार्केट के टॉप स्मार्टफोन्स की बात की जाए तो लिस्ट में iPhone 16 Pro Max का नाम जरूर आता है। एपल का यह फ्लैगशिप iPhone 17 आने से पहले और भी चर्चा में है। इस पर कुछ डिस्काउंट भी देखने को मिल रहे हैं।

हालांकि, हम यहां आपको 6 ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं जो iPhone 16 Pro Max की जगह खरीदे जा सकते हैं। ये फोन कीमत में कम होने के बाद भी तगड़े स्पेसिफिकेशन ऑफर करते हैं।

iPhone 16 Pro Max की जगह 2025 में खरीदें ये 6 बेहतरीन स्मार्टफोन

1. Vivo X200 Pro (₹87,940)

Vivo X200 Pro में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर पर चलता है। फोन में 6000mAh की बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 50MP+200MP+50MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा शामिल है।

2. Google Pixel 10 Pro XL (₹1,24,999)

Pixel 10 Pro XL में 6.8-इंच का Super Actua डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह Google Tensor G5 चिपसेट पर चलता है। इसमें 5200mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में 50MP + 48MP + 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 42MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

3. Oppo Find X8 Pro (₹99,999)

Oppo Find X8 Pro में 6.78-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर मिलता है। कैमरे के लिए इसमें 50MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 32MP फ्रंट कैमरा है। फोन में 5910mAh बैटरी है, जो 80W टर्बो चार्जिंग सपोर्ट करती है।

4. Samsung Galaxy 25 Ultra (₹1,15,999)

Samsung Galaxy 25 Ultra Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 6.9-इंच का Dynamic AMOLED 2x डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। रियर पैनल पर 200MP+50MP+10MP+50MP का कैमरा सेटअप है, जबकि फ्रंट में 12MP कैमरा मिलता है। इसमें 5000mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

5. OnePlus 13 (₹64,999)

OnePlus 13 में 6.82-इंच का LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 6000mAh की बैटरी है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

6. Xiaomi 15 Ultra (₹1,09,999)

Xiaomi 15 Ultra में 6.73-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 5410mAh की बैटरी है, जो 90W टर्बो चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP + 200MP + 50MP + 50MP का क्वाड रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X