Flipkart और Amazon सेल से खरीदें ये कूल गैजेट्स, कीमत 300 रुपये से भी कम

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart में इस समय सेल चल रही है। यहां से आप कोई भी प्रोडक्ट सस्ते में खरीद सकते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए ऐसे कूल गैजेट्स लेकर आए हैं जो 300 रुपये से कम कीमत में आते हैं। ये गैजेट्स आपके रोजमर्रा के काम को आसान बना सकते हैं। चलिए जानते हैं।
Gizga Essentials 2-in-1 लैपटॉप स्टैंड और मोबाइल स्टैंड
Gizga Essentials लैपटॉप स्टैंड प्रीमियम हाई क्वालिटी वाले ABS, एंटी-स्किड सिलिकॉन मटेरियल से बना है जो 15.6-इंच लैपटॉप, आईपैड, टैबलेट को अधिक सुरक्षा देता है। लैपटॉप यूजर्स अक्सर अपने कंप्यूटर पर झुके हुए पाए जाते हैं, जिसके चलते शरीर पर तनाव पैदा होता है। यह लैपटॉप स्टैंड लगाने से गर्दन की जकड़न, पीठ दर्द, कंधे के दर्द और आंखों के तनाव से राहत देता है। आप इसे 399 में खरीद सकते हैं। इस लैपटॉप स्टैंड में आपके मोबाइल डिवाइस के लिए एक छोटा वियोज्य होल्डर भी दिया गया है। इसे आप flipkart और amazon से खरीद सकते हैं।
Bitnex 2pcs Leaf-Shape Self Draining सोप डिश होल्डर
सोप डिश होल्डर बाथरूम के लिए एक बढ़िया प्रोडक्ट है। इसमें साबुन रखने से जल्दी गलता नहीं है. सोप डिश होल्डर में पानी भरते ही वह उसे बाहर निकाल देता हैं, जिससे साबुन जल्दी से सुख जाता है। इसे आप flipkart और amazon से खरीद सकते हैं। कीमत की बात करें तो यह आपको 199 रुपये में मिल जाएगा।
HUMBLE Spiral Charger प्रोटेक्टिव केबल कवर सेट
केबल को अत्यधिक लचीले सिलिकॉन के साथ डिजाइन किया गया है, जिसे सेल फोन, कंप्यूटर, लैपटॉप, माउस केबल जैसे सभी प्रोडक्ट के लिए केबल पूरी तरह से सुरक्षा देता है। ये केबल सेवर बिजली के तारों को गंदगी, खरोंच, उलझने और गांठों से बचाता है, फटने और टूटने के जोखिम को कम करें। इसे आप flipkart और amazon से खरीद सकते हैं। कीमत की बात करें तो यह आपको 144 रुपये में मिल जाएगा।
OINOZ Rotating Water सेविंग स्प्रिंकलर
Rotation Water सेविंग स्प्रिंकलर से आप अपने किचन में लगे सिंक को आसानी से साफ कर सकते हैं। इस प्रोडक्ट को आसानी से इधर से उधर घुमाया जा सकता है और इससे पानी की बचत कर सकते हैं। वहीं इससे आप हरी सब्जियों को साफ कर सकते हैं। कीमत की बात करें तो यह आप को 249 रुपये में मिल सकता है। आप flipkart और amazon से खरीद सकते हैं।
डुअल चार्जर
डुअल चार्जर आपके कई कामों को आसान बना सकता है। कम के बजट में आने वाला यह प्रोडक्ट एक साथ दो डिवाइस को चार्ज करता है। इसकी मदद से आप स्मार्टफोन को चार्ज कर सकते हैं। कीमत की बात करें तो यह 500 रुपये से कम में मिल जाएगा। आप इसे flipkart और amazon से खरीद सकते हैं।
पढ़ें : Flipkart सेल : iPhone 13 को 42,090 रुपये में खरीदें, जाने कैसे पाएं भारी छूट


Click it and Unblock the Notifications








