Google के इन दो नए स्मार्टफोन को 4000 रुपए कीमत में खरीदें
कुछ समय पहले ही गूगल ने अपने Pixel 3a और Pixel 3a XL स्मार्टफोन को भारत में पेश किया था। कंपनी ने अपने Pixel 3a को 39,999 रुपये और Pixel 3a XL को 44,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था। बता दें, अब कुछ ऑफर्स के साथ ग्राहकों को स्मार्टफोन की खरीद पर 10% का डिस्काउंट भी दिया जा रहा था।

Flipkart और HDFC बैंक की साझेदारी के तहत ग्राहकों को इस स्मार्टफोन को HDFC बैंक के जरिए खरीदने पर या EMI करवाने पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है। इसी के साथ कुछ ग्राहको को 4,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल सकता है, जिससे स्मार्टफोन की कीमत को कम दाम के साथ खरीदा जा सकेगा।
खास ऑफर्स
इसी के साथ Flipkart के जरिए पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करके स्मार्टफोन खरीदने पर यूजर्स को 24,000 रुपये तक का एक्सट्रा ऑफ भी दिया जा रहा है। ऐसे में ग्राहक Pixel 3a स्मार्टफोन को 27,099 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं।
वहीं, HDFC बैंक का 10 प्रतिशत वाला ऑफर यूज करने के बाद यूजर को 27,099 रुपये पर 2,710 रुपये का एक्सट्रा डिस्काउंट मिलेगा, जिससे फोन की कीमत 24,389 रुपये हो जाएगी। ऐसे ही Pixel 3a XL स्मार्टफोन को एक्सचेंज ऑफर और HDFC बैंक ऑफर के बाद 28,899 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन
गूगल के दोनों हैंडसेट की बात करें तो फोन में Snapdragon 670 SoC प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। Pixel 3a में 5.6-inch की full-HD+ gOLED डिस्प्ले दी गई है वहीं Pixel 3a XL स्मार्टफोन 6-inch की full-HD+ gOLED डिस्प्ले के साथ आता है। दोनों डिवाइस Titan M सिक्योरिटी चिप के साथ आते हैं। स्मार्टफोन Airtel और Reliance Jio के ई-सिम को सपोर्ट करते हैं।
कैमरा क्वालिटी की बात करें तो Google Pixel 3a और Pixel 3a XL के बैक में 12.2-megapixel Dual-Pixel Sony IMX363 सेंसर दिया गया है, जो OIS + EIS के साथ आते हैं। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट पर 8-megapixel का सेंसर दिया गया है। Pixel 3a स्मार्टफोन 3,000mAh की बैटरी के साथ आता है। वहीं, Pixel 3a XL स्मार्टफोन में 3,700 mAh की बैटरी दी गई है। जो 18watt के फार्स्ट चार्जर के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications