Flipkart Big Bachat Days Sale में सस्ते दामों पर खरीदें फोन सहित TWS, यहां जानें डिटेल्स
Flipkart Big Bachat Days Sale: Flipkart पर Big Bachat Days Sale शुरू हो चुकी है। इस सेल के दौरान कई कैटैगिरी का सामान बहुत ही कम कीमत में मिल रहा है। बता दें कि सेल के लिए एक माइक्रो साइट तैयार की गई है, जिसमें लगभग सभी कैटेगरी को लिस्टेड किया गया है।
Flipkart पर लिस्ट की कई जानकारी में इस सेल में स्मार्टफोन, मोबाइल असेसरीज, TWS, लैपटॉप, टीवी और AC आदि को भारी छूट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। चलिए Flipkart पर चल रही इस सेल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Flipkart Big Bachat Days Sale में कितना मिल रहा डिस्काउंट
Flipkart Big Bachat Days Sale में आप एक्स्ट्रा बेनेफिट्स के लिए बैंक ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। HSBC, HDFC बैंक से पेमेंट करने पर आपको सीधे 10% की छूट मिलेगी। HSBC बैंक आपको 2,000 रुपये तक का भी डिस्काउंट देगा।
कई बड़े ब्रांड स्मार्टफोन पर मिल रही भारी छूट
Flipkart की इस सेल में Samsung, Vivo, OnePlus, Redmi जैसे बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स शामिल है। ऐसे में इस सेल में से आप अपने पसंद के फोन को सस्ते में और आसानी से खरीद सकते हैं।
5G को 10 हजार रुपये से कम कीमत में खरीदें
इस सेल के दौरान यूजर्स काफी कम कीमत में हैंडसेट को खरीद कर अपने घर लेकर आ सकते हैं। बता दें कि Flipkart Big Bachat Days Sale में आप Moto G34 5G को सभी ऑफर्स के साथ 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और Snapdragon 695 5G दिया गया है।
iPhone पर भी मिल रहा है डिस्काउंट
Flipkart Big Bachat Days Sale में कई स्मार्टफोन को छूट के साथ लिस्ट किया गया है। इस सेल में Moto Days और Apple Days को शामिल किया गया है, जहां से इन ब्रांड्स के फोन को सस्ते दामों में खरीदा जा सकता है।
घरेलू प्रोडक्ट पर भी मिल रहा है डिस्काउंट
Flipkart Big Bachat Days Sale के दौरान होम एप्लाइसेंस और घरेलू आइटम को सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इस सेल में आप कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम और स्मार्ट गैजेट को भी सस्ते में खरीद सकते हैं और वॉच पर भी डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








