Home
News

999 रुपए में Xiaomi Redmi 5 खरीदने का मौका

By Neha Kashyap

अगर आप शाओमी के फैन हैं और बजट रेंज में स्मार्टफोन खऱीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है। शाओमी रेडमी 5 स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर कई ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। Xiaomi Redmi 5 स्मार्टफोन अमेजन पर 8,999 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी इस स्मार्टफोन पर 8,061 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर दे रही है, जिसके बाद इस स्मार्टफोन को 1000 रुपए से भी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। कंपनी ये एक्सचेंज ऑफर शाओमी रेडमी 5 के 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज पर दे रही है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को भारत में तीन वेरिएंट में पेश किया था, जिसमें 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज शामिल है।

999 रुपए में Xiaomi Redmi 5 खरीदने का मौका

शाओमी रेडमी 5 स्मार्टफोन पर टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो भी कैशबैक ऑफऱ पेश कर रही है, जिसमें जियो यूजर्स 2000 रुपए कैशबैक मिलेगी। जियो यूजर्स को 2000 रुपए कैशबैक 50 रुपए के 44 वाउचर्स के रूप में मिलेगा। इन वाउचर का इस्तेमाल माय जियो ऐप से रिचार्ज कराने में किया जा सकेगा। हर रिचार्ज में सिर्फ एक ही वाउचर का इस्तेमाल किया जा सकेगा। ये कैशबैक वाउचर्स यूजर्स के माय जियो ऐप वॉलेट में आएंगे। पहले 10 रिचार्ज में यूजर्स को 10 जीबी डेटा मिलेगा। कुल 10 महीनों में यूजर्स को 100 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा।

शाओमी रेडमी 5 स्मार्टफोन को फुल मेटल बॉडी के साथ पेश किया गया है। फोन में पीछे की तरफ फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है। इसके अलावा फोन में 3.5 मिमी का हैडफोन जैक ऊपर की तरफ दिया गया है। वहीं, फोन में माइक्रो यूएसबी पोर्ट नीचे की तरफ दिया गया है। शाओमी रेडमी 5 में 720x1440 पिक्सल के साथ 5.7 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है, जिसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है।

फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी 5 मेगापिक्सल में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जो 1.25 माइक्रोन पिक्सल सेंसर और फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन में सॉफ्ट लाइट फ्लैश मॉड्यूल के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

रेडमी 5 स्मार्टफोन में 3GB रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है। फोन के इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 GB तक बढ़ाया जा सकता है। रेडमी 5 में FinFET टेक्नोलॉजी के साथ 1.8GHz स्‍पीड वाला ऑक्‍टाकोर स्नैपड्रेगन 450 प्रोसेसर लगा हुआ है साथ में Adreno 506 जीपीयू सपोर्ट से गेमिंग और हाईडेफनेशन कंटेंट आराम से देखा जा सकता है। ये फोन MIUI 9 बेस्ड एंड्राइड 7.1 नॉगट पर चलता है।

HDR क्या होता है और इसे कब ऑन करना चाहिए ?

रेडमी 5 में एक 3300 एमएएच बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 12 दिनों का स्टेंडबाय टाइम देती है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
amazon india offering rs. 8061 exchange offer on Xiaomi Redmi 5 and available less than Rs 1000.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X