CamScanner अब हिंदी समेत इन 4 भाषाओं में भी उपलब्ध
CamScanner को अब सिर्फ इंग्लिश ही बल्कि हिंदी में भी उपलब्ध करा दिया गया है। CamScanner को पहले सिर्फ इंग्लिश में ही लॉन्च किया गया था लेकिन अब इस सर्विस को हिंदी समेत 4 क्षेत्रीय भाषाओं में भी पेश किया गया है। इन भाषाओं में हिंदी, बंगाली, तमिल और संस्कृत शामिल हैं।

4 भाषाओं में उपलब्ध Cam Scanner
क्षेत्रीय भाषाओं की शुरुआत के साथ, नए यूज़र्स को अपनी पसंदीदा भाषाओं का चयन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, और मौजूदा यूज़र्स को सेटिंग्स में अपनी भाषा में इसकी सेवाओं को बदलने की प्राथमिकता होगी। यह फीचर अब एंड्रॉइड और iOS पर लाइव है।
इस अपडेट के साथ, CamScanner ने भारत में अधिकतम स्मार्टफोन यूज़र्स तक अपनी पहुंच का विस्तार किया है, जो क्षेत्रीय भाषाओं में इंटरनेट-आधारित सेवाओं को प्राथमिकता देते हैं। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि बहुत सारे लोग अंग्रेजी भाषा की वजह से कैमस्कैनर का यूज़ नहीं कर पाते हैं।
ऐसे में अगर इस सर्विस को 4 अन्य अलग-अलग भाषाओं में भी शुरू किया जाएगा तो क्षेत्रीय यूज़र्स भी इसके प्रति आकर्षित होंगे और लोग इसे ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रीय यूज़र्स यूज़ कर पाएंगे। इस प्रकार मोबाइल के माध्यम से दस्तावेज़ को स्कैन करना अब देशभर के सभी लोगों के लिए काफी आसान हो पाएगा।
हर दिन 50,000 से अधिक ग्राहक मिलते हैं
Google Play Store, iOS App Store पर उपलब्ध, CamScanner को 200 से अधिक देशों में 370 मिलियन से अधिक उपकरणों पर स्थापित किया गया है। इसे हर दिन 50,000 से अधिक ग्राहक मिलते हैं। इन सभी वजहों से CamScanner को दुनिया का सबसे लोकप्रिय मोबाइल स्कैनिंग एप्लिकेशन बताया जाता है।
कैमस्कैनर को 4 अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं में पेश करने के बाद कैमस्कैनर के मार्केटिंग डायरेक्टर मिलर ने कहा कि, "कैमस्कैनर का उद्देश्य यूज़र्स को हर हमेशा एक बढ़िया और सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि हम पहले से ही करीब 10 करोड़ यूज़र्स तक कैम स्कैनर को पहुंचा चुके हैं लेकिन अब क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसकी शुरुआत होने से हम कैम स्कैनर के यूज़र्स की संख्या को काफी ज्यादा बढ़ा सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








