सावधान: कैनन कैमरा की ग्रिप से हो सकती है आपको एलर्जी
कैमरे से एलर्जी ये बात कुछ हजम नहीं होती लेकिन हाल के कुछ मामलों में कैनन के ईओएस रिबिल T4i कैमरें को प्रयोग करने वाले लोगों में एलर्जी के लक्षण पाए गए हैं। हम आपको बता दें कैनन ने EOS को कुछ दिनों पहले ही लांच किया है।
लोगों को ये रियेक्शन कैमरें में लगी रबर ग्रिप से हो रहा है। जापानी कंपनी के अनूसार मई और जून महिनों में कुछ कैमरों के मॉडलों में ज्यादा रबर का प्रयोग किया गया था। इस रबर में जिंक बिस मिला था जिससे कैमरे की रबर धीरे-धीरे सफेद होने लगती है और साथ में रिएक्शन भी करती है।
अगर आपके पास भी कैनन का T4i कैमरा है तो उसका सीरियल नंबर चेक करें अगर कैमरे की छठवीं यानी सिक्थ डिजिट 2 या फिर उससे ज्यादा हो तो कोई परेशानी की बात नहीं, हालाकि कैनन फाल्टी रबर को निकालने के लिए फ्री सर्विस देने का प्लान बना रहा है। मगर अभी ये सर्विस मिल नहीं रही है। कंपनी ने अपने यूजरों के लिए एक चेतावनी भी जारी की है जिसके अनुसार वे कैमरों को प्रयोग करने बाद अपना हाथ अच्छी तरह से धो लें।


Click it and Unblock the Notifications








