Home
News

CAPTCHA क्‍या है, कैसे ये वेबसाइट को सुरक्षित रखता है?

By Roith

आजकल जिस तेजी से साइबर हमले हो रहे है उसे देखते हुए माइक्रोसॉफ्ट, गूगल जैसे बड़ी-बडी टेक कंपनियां वेबसाइट्स को सुरक्षित रखने के लिए नए-नए तरीके इजाद कर रही है। इनकी मदद से हैकर आसानी से वेबसाइट में सेंध नहीं लगा सकते। ऐसा ही एक सिक्‍योरिटी फीचर है CAPTCHA जो अक्‍सर आपने ऐसी वेबसाइटों में देखा होगा जिन्‍हें बॉट्स से ज्‍यादा खतरा रहता है, या फिर वे नहीं चाहती कि कोई भी बॉट उनकी साइट में विजिट कर सके।

CAPTCHA क्‍या है, कैसे ये वेबसाइट को सुरक्षित रखता है?

CAPTCHA (Completely Automated Public Turing test to tell Computers and Humans Apart) एक तरह की वेब सिक्‍योरिटी तकनीक है जो वेबसाइटों को ऑटोमेटेड बॉट्स से सुरक्षित रखने के लिए यूज की जाती है।

1. CAPTCHA ( कम्प्लीटली ऑटोमेटेड पब्लिक टूरिग टेस्ट टू टेल कंप्यूटर एंड ह्यूमन अपार्ट) क्या है?

शार्ट में इसे कैप्‍चा कहते हैं जिसकी मदद से मानव और कंप्‍यूटर के बीच सिस्‍टम अंतर कर पाता है। इसकी मदद से वेबसाइटों को स्‍पैमर और बॉट के अटैक से बचाया जाता है। अगर लॉगइन करने से पहले कैप्‍चा नहीं लगाया जाए तो बॉट और स्‍पैमर ऑटोमेटिक फेक लॉगइन बना लेगें जिन्‍हें बाद में हटाना किसी भी वेबसाइट के लिए आसान काम नहीं है। लेकिन कैप्‍चा की मदद से कोई भी लॉगइन करने से पहले कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जिसकी वजह से मशीन और बॉट इन्‍हें आसानी से सॉल्‍व नहीं कर पाते।

2. CAPTCHA काम कैसे करता है?

CAPTCHA कुछ खास तरीकों से काम करता है, स्‍क्रीन पर दिखाए गए कुछ विकृत अक्षर या संख्याओं को पढ़ना पड़ता है इसके बाद उन्‍हें नीचे दिए गए स्‍थान पर भरना पड़ता है। अब ये काम इंसानों के लिए आसान है लेकिन मशीनों को इसे सॉल्‍व करने में मुश्किल होती है। दूसरा तरीका है मैथ से जुड़े सवाल या पहेलियों को हल करना। CAPTCHA के डिजाइनरों का मानना है कि केवल इंसान ही सामान्य ज्ञान का उपयोग कर सकता है यानी वही इसे सॉल्‍व कर सकता है जिसके बाद उसे लॉगइन करने की इजाजत मिलती है।

3. reCAPTCHA क्या है?

reCAPTCHA गूगल द्वारा बनाई गई एक CAPTCHA सर्विस है। यह नार्मल CAPTCHA से थोड़ा अलग है इसमें यूजर से तस्वीरों को पहचानने और उन्‍हें वर्गीकृत करने के लिए कहा जाता है। इस तरह गूगल यूजर इनपुट का उपयोग अपने मशीन लर्निंग अल्गोरिदम को ट्रेन करने के लिए करता है।

4. इमेज रिकॉग्‍नाइजेशन रिकैप्चा कैसे काम करता है?

इमेज रिकॉग्नाइजेशन reCAPTCHA टेस्ट यूजर से कई इमेज देखने और पहचानने के लिए कहता है। उदाहरण के लिए, यह बस, ट्रक, साइकिल आदि जैसी वस्तुओं की पहचान करने के लिए कह सकता है। अगर यूजर सही पहचान करता है, तो यह वेबसाइट के अंदर जाने की अनुमती दे देता है। इस टेस्‍ट की मदद से सिस्‍टम को ये आसानी से पता चल जाता है सामने वाला बॉट है या फिर इंसान।

 
Best Mobiles in India

English summary
Explore CAPTCHAs, security tests that distinguish humans from bots. Learn how they work, the different types like image recognition reCAPTCHA, and their role in preventing spam.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X