Paytm Maha Cashback Sale में ग्राहकों को मिलेगा कैशबैक और ढेर सारे इनाम
त्यौहार आने के साथ-साथ सभी कंपनियां शानदार ऑफर देकर यूजर्स को अपनी और आकर्षित कर रही है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट भी जल्द ही बिग बिलियन सेल पेश करने वाला है। जिसमें ग्राहकों को लैपटॉप, स्मार्टफोन जैसे डिवाइस पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही कई उत्पादों पर कैशबैक की सुविधा भी दी जाएगी। फ्लिपकार्ट की तरह पेटीएम ने भी अपनी तैयारी कर ली है।

बता दें, पेटीएम अपने यूजर्स के लिए 'पेटीएम महा कैशबैक सेल' लेकर आ रहा है। इस अवधि के दौरान कंपनी ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, कैमरे, ब्लूटूथ स्पीकर, स्मार्ट टीवी जैसे अन्य डिवाइस पर कैशबैक ऑफर पेश कर रही है। बता दें, पेटीएम की सेल 9 अक्टूबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक के लिए आयोजित की गई है।
स्मार्टफोन में भी भारी छूट के साथ कैशबैक
सेल के दौरान आईफोन एक्स पर 12,000 रुपये का फ्लैट कैशबैक और विवो वी 7 स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। बिक्री के हर दिन दिन में 2 बजे से 6 बजे तक फ्लैश सेल को शुरू किया जाएगा। वहीं हर दिन 8PM के बाद 12AM तक विभिन्न उत्पादों की कीमतों को गिरा दिया जाएगा। कई स्मार्टफोनों पर 10,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। जिसमें नो कॉस्ट ईएमआई का ऑपशन भी शामिल है।
गेम के द्वारा जीत सकेंगे कैशबैक वाउचर
सेल की सबसे खास बात यह है कि "पेटीएम मॉल महा कैशबैक सेल" के दौरान हर फ्लैश सेल खास प्रोडक्ट्स की पेशकश करेगा और सेल डेट के दौरान बाकी उत्पादों की कीमतों को 8 बजे से शाम 12 बजे के बीच सबसे कम किया जाएगा। इस सेल को खास बनाने के लिए पेटीएम मॉल में कई इंटरैक्टिव गेम को शामिल किया गया है। जिसमें ट्रेजर हंट और गेस द प्राइज जैसे गेम शामिल होंगे। इन गेम को जीतने पर यूजर्स को इंस्टेंट कैशबैक वाउचर भी दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








