फ्लिपकार्ट लाया Apple वीक सेल, iPhone पर मिलेगा 8000 रुपए तक का डिस्काउंट
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट अपने कस्टमर्स के लिए सेल का आयोजन करती रहती है। एक बार फिर फ्लिपकार्ट आईफोन लवर्स के लिए खास सेल लेकर आई है। फ्लिपकार्ट ने अपने प्लेटफॉर्म पर Apple Week सेल का आयोजन किया है।
फ्लिपकार्ट की ऐपल वीक सेल आज यानी मंगलवार 9 जनवरी से शुरू हो चुकी है और 15 जनवरी तक चलेगी। इस सेल में आइफोन X से लेकर iPhone SE तक सभी हैंडसेट पर शानदार ऑफर्स और बंपर डिस्काउंट मिलेंगे। अगर आप भी काफी समय से अपने लिए आईफोन लेने का सोच रहे थे, तो ये आपके लिए बिल्कुल सही मौका है।

iPhone X, iPhone 8, iPhone 8 Plus-
अगर आप iPhone X, iPhone 8 या iPhone 8 Plus खरीदना चाहते हैं, तो बता दें कि फ्लिपकार्ट पर आयोजित ऐपल वीक सेल में नेक्स्ट जनरेशन के आईफोन पर 8,000 रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है। इस कैशबैक का फायदा आप ICICI बैंक के ईएमआई ट्रांजेक्शन पर ले सकते हैं।
इतना ही नहीं, फ्लिपकार्ट के ऐपल वीक में iPhone X, iPhone 8 और iPhone 8 Plus को खरीदने पर 18,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। फ्लिपकार्ट अपने यूजर्स को 149 रुपए में बायबैक ऑफर भी दे रहा है।
iPhone 7 और iPhone 7 Plus
अगर आप आईफोन 7 या आईफोन 6 खरीदने का सोच रहे हैं, तो इन आईफोन पर भी आपको डिस्काउंट और ऑफर्स मिलेंगे। फ्लिपकार्ट ऐपल वीक में iPhone 7 और iPhone 7 Plus को आईसीआईसीआई बैंक से ईएमआई पर खऱीदने पर 5,000 रुपए का कैशबैक मिलेगा। iPhone 7 पर 21,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर और iPhone 7 Plus पर 18,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।
iPhone 6, iPhone 6s और iPhone 6s
फ्लिपकार्ट की ऐपल वीक सेल में iPhone 6, iPhone 6s और iPhone 6s Plus पर भी डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं। आईफोन के इन तीनों वेरिएंट पर 3,000 रुपए का कैशबैक मिल रहा है। ये कैशबैक भी ICICI बैंक के ईएमआई ट्रांजेक्शन पर मिलेगा। इसके साथ ही इन iPhone पर 18,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।
iPhone SE-
अगर आप बजट आईफोन लेने का सोच रहे हैं, तो iPhone SE आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। ऐपल वीक में आईफोन एसई को आईसीआईसीआई बैंक के ईएमआई से खऱीदने पर 2,500 रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है। आईफोन एसई पर 17,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications