CBSE 10th का रिजल्ट हुआ घोषित, 91% बच्चे हुए पास
CBSE ने अब से कुछ देर पहले 10वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आज सुबह हमने आपको बताया था कि आज 10वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो सकता है। इस रिजल्ट को अगर आप घर बैठे स्मार्टफोन पर देखना चाहते हैं तो हम आपको यहां उसका तरीका बताते हैं।

CBSE 10th का रिजल्ट देखने के लिए आपको सीबीएसई के ऑफिसियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको "Class 10th Result" का विकल्प होमपेज पर ही दिखेगा। उस पर क्लिक करने के बाज आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर या बर्थ डेट डालना पड़ेगा। इसके साथ एडमिट कार्ड में शामिल कुछ अन्य जानकारियों को भी भरना होगा। इसके बाद आप अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
इस बार सीबीएसई की 10वीं परीक्षा में कुल 91 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। इस बार की परीक्षा में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले अच्छा रहा है। सीबीएसई दसवीं 2019 की परीक्षा परिणाम में 90.14 फीसदी लड़कों जबकि 92.45 फीसदी लड़कियां ने बाजी मारी है।
13 बच्चे हुए टॉप
आज दोपहर करीब 2.30 बजे सीबीएसई ने परिणाम घोषित किए हैं। आपको बता दें कि इस बार सीबीएसई ने काफी जल्दी परिणाम घोषित कर दिए हैं। 10वीं परीक्षा खत्म होने के मात्र 38 दिनों के भीतर ही परिणाम आ चुके हैं। इस बार की दसवीं परीक्षा में 13 छात्रों ने संयुक्त रूप से टॉपर की उपाधि हासिल की है। इन सभी 13 छात्रों को 500 में से 499 अंक प्राप्त हुए हैं।
आपको बता दें कि इस बार केंद्रिय मंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी ने भी दसवीं परीक्षा दी थी, जिसमें उन्हें 82% अंक हासिल हुए हैं। स्मृति ईरानी ने अपने बेटी के मार्क्स को ट्विटर पर साझा करते हुए बधाई दी है। आपको बता दें कि इससे पहले स्मृति ईरानी के बेटे ने भी 12वीं की परीक्षा में काफी अच्छे अंक हासिल किए थे।
12वीं में 83.4% बच्चे हुए पास
सीबीएसई ने 21 फरवरी 2019 से 29 मार्च 2019 के बीच दसवीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया था। इस परीक्षा में 27 लाख छात्रों ने भाग लिया था। अब देखना होगा कि इस बार 27 लाख विद्यार्थियों में से कितने सफल हो पाते हैं। आपको बता दें कि 12वीं के परिणाम सीबीएसई ने पहले ही घोषित कर दिए हैं। इस बार 12वीं में कुल 83.4 प्रतिशत बच्चों ने सफलता प्राप्त की है।
लड़कियों ने इस बार भी टॉपर बनने में कामयाबी हासिल की है। Hansika Shukla और Karishma Arora ने संयुक्त तौर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। इन दोनों लड़कियों ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर उत्तराखंड की Gaurangi Chawla है, जिन्हें 498 अंक हासिल हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications








