Jio सेलिब्रेशन पैक को अब 2 फरवरी तक कर सकेंगे सेलिब्रेट
जियो के प्राइम यूजर्स के लिए एक बार फिर खुशी की ख़बर सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से जियो कंपनी ने सेलिब्रेशन पैक की सुविधाएं अपने यूजर्स को प्रदान कर रखी है। इस सेलिब्रेशन पैक की वैधता 28 जनवरी तक ही थी लेकिन अब इसे कंपनी ने बढ़ाकर 2 फरवरी तक कर दिया है। लिहाजा जियो कंपनी के प्राइम यूजर्स अब इस सुविधा का लाभ 2 फरवरी तक उठा सकते हैं।

आपको बता दें कि जियो कंपनी के इस सेलिब्रेशन पैक के तहत यूजर्स को उनके चालू सुविधाओं के अलावा रोजाना 2जीबी इंटरनेट अतिरिक्त मिल रहा है। हालांकि आपको बता दें कि यह सुविधा सिर्फ जियो के प्राइम यूजर्स के लिए ही है। जियो के आम यूजर्स इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इस प्लान को अलग से खरीदने का कोई विकल्प नहीं है।
अगर आप जियो के प्राइम यूजर्स हैं तो आपके स्मार्टफोन में इस सुविधा विकल्प मिल जाएगा। इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन से Myjio में लॉगिन करना पड़ेगा। इसमे लॉगिन करने के बाद आपको एक ओटीपी आएगा, जिसे वहां सब्मिट करना पड़ेगा। इसके बाद आप चेक कर पाएंगे कि क्या आपको जियो के सेलिब्रेशन पैक का फायदा मिल पा रहा है या नहीं।
आपको बता दें कि इसमें यूजर्स को किसी भी प्रकार की कॉलिंग संबंधी सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। इस पैक के जरिए यूजर्स को सिर्फ अतिरिक्त रूप में रोजाना 2GB इंटरनेट डेटा दिया जाएगा। यूजर्स पहले से जिस प्लान का यूज़ कर रहे हैं उसका लाभ भी साथ-साथ उन्हें मिलता रहेगा। इस सेलिब्रेशन पैक को पहले कंपनी ने सिर्फ 5 दिनों के लिए लागू किया था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 10 दिनों का कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








