Home
News

8,999 रुपए में 16MP कैमरा और 3GB रैम वाला ये स्मार्टफोन लॉन्च

By Neha

स्वदेसी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सेलकॉन मोबाइल ने गुरुवार को अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Celkon UniQ लॉन्च कर दिया है। इस फोन को स्टार्टिंग प्राइस कैटेगिरी में 8,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। इस फोन को कंपनी ने दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है, जिसमें सबसे खास है फोन में दी 3जीबी रैम।

कंपनी की तरफ से फिलहाल इस फोन की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस फोन की बिक्री ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन मार्केट में भी होगी। अब जानते हैं इस फोन के फुल फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

8,999 रुपए में 16MP कैमरा और 3GB रैम वाला ये स्मार्टफोन लॉन्च

Celkon UniQ स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें, तो इसमें मैटल बॉडी दिया है, जो फिजिकल बटन के साथ आता है। इस फोन में फिंगर प्रिंट सेंसर भी दिया है, जो फोन के होम बटन के साथ फिंगर प्रिंट स्कैनर का भी काम करता है। इस फोन में 5 इंच की आईपीएस एचडी डिसप्ले दी है, जो 720×1,280 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। इस फोन का डिसप्ले 2.5D कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है।

इस फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये 8 मेगापिक्सल का है, जो मून लाइट फ्लैश के साथ आत है। सेलकॉन के इस फोन में क्वाडकॉर 1.3GHz प्रोसेसर दिया है। इस फो में 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दिया है। फोन में इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।

How to update your Android Phone? (Hindi)

सेलकॉन यूनिक्यू स्मार्टफोन कंपनी के खुद के ओएस के साथ एंड्रॉइड 7.0 नॉगट ओपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2700mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें 4G वोल्ट सपोर्ट, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ A-GPS, माइक्रो यूएसबी और 3.5mm का हैडफोन जैक दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
india ki Celkon mobile company ne apna latest smartphone Celkon UniQ 3GB RAM aur 16MP rear camera diya hai. iski kimat 8,999 rs hai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X