केंद्र सरकार ने Mahadev App के साथ 22 ऐप्स और वेबसाइटों पर लगाया रोक
केंद्र ने रविवार को प्रवर्तन निदेशालय के अनुरोध पर Mahadev Book ऑनलाइन के साथ 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइटों के खिलाफ ब्लॉकिंग आदेश जारी किए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा अवैध सट्टेबाजी app सिंडिकेट के खिलाफ की गई जांच और उसके बाद छत्तीसगढ़ में महादेव बुक पर की गई छापेमारी के बाद हुई है, जिसमें ऐप के गैरकानूनी संचालन का खुलासा हुआ है।"

आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार
"छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के रूप में कार्यरत आरोपी भीम सिंह यादव और एक असीम दास मौजूदा समय में हिरासत में हैं, उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया है। धारा 3, PMLA, 2002 की धारा 4 के तहत दंडनीय है।"
केंद्र की कार्रवाई उन आरोपों के बीच हुई है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्टी अभियान के लिए सट्टेबाजी संचालकों से रिश्वत के रूप में करोड़ों रुपये लिए हैं, इस आरोप का सीएम और कांग्रेस ने खंडन किया है।
508 करोड़ रुपये का पेमेंट
ईडी ने दावा किया कि फोरेंसिक विश्लेषण और 'कैश कूरियर' द्वारा दिए गए बयान से "चौंकाने वाले आरोप" सामने आए हैं कि महादेव सट्टेबाजी ऐप प्रमोटरों ने अब तक भूपेश बघेल को लगभग 508 करोड़ रुपये का पेमेंट किया है, और "ये जांच का विषय हैं"।
एजेंट, असीम दास को एजेंसी ने रायपुर में उसके पास से 5.39 करोड़ रुपये नकद बरामद करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कथित तौर पर यूएई से ऐप प्रमोटरों द्वारा "विशेष रूप से, सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार खर्चों के लिए बड़ी मात्रा में नकदी पहुंचाने के लिए" भेजा गया था।
"छत्तीसगढ़ सरकार के पास आईटी अधिनियम की धारा 69ए के तहत वेबसाइट,ऐप को बंद करने का पावर था। हालाँकि, उन्होंने ऐसा नहीं किया और राज्य सरकार द्वारा ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया गया है, जबकि वे पिछले 1.5 सालो से इसकी जाँच कर रहे हैं। दरअसल, ईडी से पहला और एकमात्र अनुरोध प्राप्त हुआ है और उस पर कार्रवाई की गई है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, ''छत्तीसगढ़ सरकार को इसी तरह का अनुरोध करने से किसी ने नहीं रोका।''


Click it and Unblock the Notifications







