Home
News

CERT-In की चेतावनी; पुराने Google Chrome यूजर्स तुरंत करें अपडेट, वरना चोरी हो सकता है आपका डेटा

अगर आप अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर Google Chrome इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In (Computer Emergency Response Team) ने Chrome यूज़र्स के लिए हाई-रिस्क वार्निंग जारी की है।

एजेंसी के मुताबिक, ब्राउजर के कुछ पुराने वर्जन में ऐसी गंभीर खामियां मिली हैं जिनका फायदा उठाकर हैकर्स न सिर्फ आपका डेटा चुरा सकते हैं, बल्कि आपके सिस्टम पर दूर से कंट्रोल भी हासिल कर सकते हैं।

CERT-In की चेतावनी; पुराने Google Chrome यूजर्स तुरंत करें अपडेट

क्या है खतरे की वजह?

CERT-In के आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि Google Chrome के कई इंटरनल कंपोनेंट्स में कमजोरियां (vulnerabilities) पाई गई हैं। इनमें शामिल हैं।

  • Type Confusion in V8 JavaScript Engine
  • Autofill में सिक्योरिटी बग्स
  • Extensions और Media Object Lifecycle Issues
  • Omnibox और Fullscreen UI में गलत सिक्योरिटी इंप्लीमेंटेशन

इन खामियों के कारण कोई भी साइबर हमलावर किसी यूजर को एक मैलिशियस वेबसाइट पर विजिट करने के लिए ट्रिक कर सकता है। इसके बाद वह उस वेबसाइट के जरिए रिमोटली कोड रन कर सकता है, जिससे यूज़र का सिस्टम या डेटा उसके कंट्रोल में आ सकता है।

कितनी गंभीर है समस्या

Google Chrome का V8 इंजन एक तरह का "ब्रेन" है जो JavaScript को कंप्यूटर की भाषा में बदलता है। यानी जब आप कोई वेबसाइट खोलते हैं, तो वही इंजन तय करता है कि कोड कैसे चलेगा।

अगर इसमें गड़बड़ी हो जाए, तो कोई भी हैकर ऐसा कोड चला सकता है जो Chrome की मेमोरी में घुसकर आपके सिस्टम को नुकसान पहुंचा सके। इसलिए CERT-In ने इसे "High Severity" कैटेगरी में रखा है, यानी खतरा असली और तत्काल है।

कौन-से वर्जन हैं प्रभावित?

एजेंसी के मुताबिक, निम्नलिखित Chrome वर्जन में यह कमजोरियां मौजूद हैं।

  • Linux के लिए: Version 142.0.7444.59 से पहले वाले
  • Windows और macOS के लिए: Version 142.0.7444.59/60 से पहले वाले

अगर आपके सिस्टम में Chrome का वर्जन इससे पुराना है, तो आपका ब्राउजर असुरक्षित है और तुरंत अपडेट जरूरी है।

अपडेट नहीं किया तो क्या होगा?

CERT-In की चेतावनी के अनुसार, अगर आप Chrome अपडेट नहीं करते तो हैकर्स आपके ब्राउजर में दूर से कोड रन कर सकते हैं। आपकी ब्राउजिंग हिस्ट्री, पासवर्ड, बैंक डिटेल्स जैसी संवेदनशील जानकारी चोरी हो सकती है। आपके सिस्टम का कंट्रोल रिमोटली किसी और के हाथ में जा सकता है।

आप स्पूफिंग अटैक का शिकार हो सकते हैं, यानी नकली वेबसाइट पर फंसकर असली साइट समझकर डेटा शेयर कर सकते हैं।

Chrome अपडेट करने का तरीका

  • Google Chrome खोलें।
  • ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
  • Help → About Google Chrome पर जाएं।
  • Chrome अपने आप अपडेट चेक करेगा और नया वर्जन डाउनलोड करेगा।
  • अपडेट के बाद Restart करें ताकि नई सिक्योरिटी पैच एक्टिव हो जाए।

Google ने क्या कहा कि Google की ओर से कहा गया है कि कंपनी ने पहले ही नए अपडेट में इन कमजोरियों को ठीक कर दिया है और आने वाले हफ्तों में सभी यूजर्स तक पैच पहुंच जाएगा।

क्यों जरूरी है तुरंत अपडेट करना

यह चेतावनी सिर्फ एक टेक्निकल अलर्ट नहीं है, बल्कि उन लाखों यूज़र्स के लिए चेतावनी है जो रोज़ाना अपने बैंक अकाउंट, ईमेल और ऑफिस फाइल्स Chrome में खोलते हैं। आज के समय में ब्राउज़र ही हमारी डिजिटल जिंदगी का दरवाजा है और अगर यह असुरक्षित है, तो बाकी सब जोखिम में है।

इसलिए अगर आप Chrome यूज़र हैं, तो "Remind Me Later" बटन को इग्नोर न करें, आज ही Update Now पर क्लिक करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
CERT-In Issues High-Risk Warning for Google Chrome Users, Update Now to Avoid Data Theft and System Hack
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X