भारत पर मंडराया सायबर अटैक खतरा, CERT ने जारी किया अलर्ट
भारत पर एक बार फिर सायबर अटैक का खतरा आ चुका है। देश की केंद्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी) ने जानकारी दी कि उसे भारत पर साइबर हमले के बारे में खुफिया सूचनाएं मिली हैं। सूचना मिलते ही महाराष्ट्र साइबर विभाग स्टेट-वाइड एडवाइजरी जारी करने के लिए तैयार है।

The Hindu से महाराष्ट्र साइबर पुलिस ऑफिसर ने इस बात की पुष्टि की है। अधिकारी ने बताया कि ये Distributed Denial of Service (DDOS) अटैक होगा। ऐसा ही अटैक पिछले साल मुंबई पर हुआ था, जिसमें छोटे और मध्यम इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को शिकार बनाकर या गया था। इससे काफी वित्तीय हानि भी हुई थी।
इस हमले को लेकर एक साइबर पुलिस ऑफिसर का कहना है कि अभी ये बता पाना मुश्किल है कि किसे टारगेट किया जाएगा। हालांकि पर्याप्त सूचना हैं कि सेलफोन, लैपटॉप, सीसीटीवी कैमरे और अन्य डिवाइस के अलावा इंटरनेट से जुड़ी मशीनों पर भी टारगेट किया जा सकता है।
महाराष्ट्र आईजी (साइबर) बृजेश सिंह ने कहा, "मिराई ने पांच लाख उपकरणों का अधिग्रहण किया था। रीपर मैलवेयर ने दुनिया भर में 20 लाख डिवाइसों को प्रभावित किया और प्रति दिन 10,000 डिवाइस नुकसान पहुंचाया। यह सीसीटीवी कैमरा सिस्टम और इंटरनेट से जुड़े डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर को लक्षित करता है।"


Click it and Unblock the Notifications








