अब स्मार्टफोन और टैबलेट में भी काम करेगी सीगेट की ये हार्डड्राइव
हार्डडिस्क बनाने वाली कंपनी सीगेट ने सीईएस 2015 टेक शो में 500 जीबी की नई हार्डडिस्क पेश की है जिसमें वॉयरलैस सपोर्ट दिया गया है। यानी आप बिना यूएसबी कनेक्शन में अपनी फोटो और डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं।
पढ़ें: वाट्स ऐप में 4 महीनों के अंदर बढ़े 10 करोड़ यूजर्स
इसके अलावा इसे स्मार्टफोन से वॉयरलैस तकनीक की मदद से कनेक्ट किया जा सकता है। सीगेट 500 हार्डड्राइव 5 अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ बाजार में उतारी गई है जिसमें लाइम ग्रीन, कूल ब्लू, रूलेट ग्रे और फायर इंजन रेड के साथ व्हाइट कलर शामिल है। एक बार में हार्डड्राइव से 3 अलग-अलग डिवाइस कनेक्ट की जा सकती है। इसमें लगी बैटरी एक बार फुल चार्ज करने पर 9 घंटों का बैटरी बैकप देती है।

वॉयरलैस हार्डड्राइव की मदद से आप अपने पसंदीदा हाईडेफिनेशन वीडियो सीगेट मीडिया ऐप की मदद से एपल आईओएस, एंड्रायड, किडंल फायर, विंडो 8 टैबलेट में देख सकते हैं। इस के अलावा इसे एपल एयरप्ले की मदद से बड़ी स्क्रीन में देखा जा सकता है। मीडिया ऐप को गूगल प्ले स्टोर या फिर अमेज़न ऐप स्टोर से फ्री डाउनलोड कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








