Chandra Grahan 2023: 5 मई को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें कब और कैसे देखें

Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण शुक्रवार यानि कि, 05 मई को लगने जा रहा है। खास बात यह है कि, इसी दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है। यह चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा और रात 1 बजे तक रहेगा। इस बार चंद्र ग्रहण का समय लगभग 4 घंटे 15 मिनट तक रहने वाला है। अगर आप भी इस चंद्र ग्रहण को देखना चाहते हैं तो नासा, timeanddate.com वेबसाइट और इसके यूट्यूब चैनल के अलावा 'रॉयल ऑब्जर्वेटरी ग्रीनविच' यूट्यूब चैनल पर इसे लाइव देख सकते हैं।
चंद्र ग्रहण के प्रकार
पूर्ण चंद्र ग्रहण, आंशिक चंद्र ग्रहण और पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं। सबसे पहले बात करते हैं, पूर्ण चंद्र ग्रहण की इसमें पृथ्वी की छाया संपूर्ण चंद्र सतह पर पड़ती है। इसके बाद बात करते हैं आंशिक चंद्र ग्रहण की इस दौरान चंद्रमा का केवल एक हिस्सा पृथ्वी की छाया में प्रवेश करते है। वहीं पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण में पृथ्वी की छाया का हल्का बाहरी भाग चंद्र सतह पर पड़ता है। यह चंद्र ग्रहण दोनों से बिल्कुल अलग है इसलिए इसे देख पाना काफी मुश्किल होता है।
चंद्र ग्रहण के दौरान गलती से भी ना करें ये काम
इस दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। गर्भवती महिलाएं ग्रहण समाप्त होने के बाद ही घर से बाहर निकलें। इस दौरान चाकू,कैंची और छूरी जैसी नुकीली चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। इसी के साथ निद्रा लेने से भी बचना चाहिए। पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए।
चंद्र ग्रहण में करें इन मंत्रों का जप
नौकरी और व्यवसाय में बढ़ोत्तरी के लिए चंद्र ग्रहण के दौरान 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:' मंत्र का जप सभी को करना चाहिए। माना जाता है कि,ऐसा करने से व्यवसाय और नौकरी में पदोन्नति होता है।
कब लगेगा सूतक काल
वैसे तो चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है, इस दौरान घर में रहना उचित माना जाता है। इसी के साथ इस सूतक काल में पूजा-पाठ, मंदिर जाना, भगवान की मूर्ति को छूना, खाना बनाना और खाना वर्जित होता है। अगर पहले से खाना बना हुआ है तो उसमें तुलसी का पत्ता डालकर रखा जाता है ताकि, उसका उपयोग सूतक काल खत्म होने के बाद किया ज सके। लेकिन यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां इसका सूतक काल नहीं माना जाएगा। सूतक काल मान्य ना होने के चलते यहां पूजा-पाठ या किसी भी धार्मिक कार्य पर रोक नहीं लगेगा। इस चंद्र ग्रहण के दौरान सारे शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
यहां दिखेगा चंद्र ग्रहण
यह चंद्र ग्रहण दक्षिण पूर्वी यूरोप के कुछ हिस्सो में और एशिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा।
जानें कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण
5 मई के बाद साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर के लगेगा। जो रात 1 बजे से शुरू होगा और 02:22 बजे समाप्त हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








