Home
News

BSNL के 98 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में हुआ बदलाव, अब ज्यादा मिलेगा इंटरनेट डाटा

भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL कंपनी आए दिन अपने यूजर्स के लिए नए प्लान को पेश कर रही है। वहीं, कंपनी अपने मौजूदा प्लान में भी समय-समय पर बदलाव करती रहती है। इस बार भी कंपनी ने कुछ ऐसा ही किया है। बता दें, BSNL ने अपने एंट्री-लेवल डाटा ऑनली 98 रुपए के STV रीचार्ज प्लान में कुछ बदलाव किए हैं। अब यूजर्स इस प्लान में 2जीबी इंटरनेट डाटा रोजाना का लाभ उठा सकेंगे।

BSNL के 98 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में हुआ बदलाव, अब ज्यादा मिलेगा इंटरनेट डाटा

इससे पहले यूजर्स को 1.5जीबी डाटा रोजाना दिया जा रहा था। इसी के साथ कंपनी प्लान में यूजर्स को Eros Now की सबस्क्रिप्शन भी फ्री दे रही है। TelecomTalk ने बताया कि इस STV प्लान में हुए बदलाव का BSNL के Haryana और Tamil Nadu की वेबसाइट से पता चला है।

उसमें लिखा है कि रीचार्ज प्लान कि डाटा सुनामी स्कीम के तहत लॉन्च किया गया यह प्लान अब 1.5जीबी डेली डाटा के बजाए 2जीबी डेली डाटा देगा और साथ ही इसमें Eros Now का सबस्क्रिप्शन भी मिलेगा। हालांकि कंपनी ने प्लान की वैलिडिटी को दो दिन कम कर दिया है। पहले यह प्लान 26 दिनों की वैधता के साथ आता था, लेकिन अब प्लान 24 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है।

कई प्लान में बदलाव

कुछ ही समय पहले कंपनी ने अपने 99 रुपये के प्रीपेड प्लान में भी कुछ बदलाव किए थे। 99 रुपये के प्रीपेड प्लान में भी कंपनी ने वैलिडिटी को 2 दिन कम कर दिया है। कॉलिंग बैनिफिट्स के चलते अब यूजर्स प्लान में बिना किसी FUP लिमिट के लोकल और नेशनल कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं।

हालांकि मुंबई और दिल्ली सर्किल में यह बेनिफिट नहीं दिया जा रहा है। इन दोनों सर्किल में स्टैंडर्ड आउटगोइंग रेट चार्ज किया जा रहा है। इसके अलावा क्योंकि यह वॉइस ऑनली प्लान है, इसलिए इसमें किसी प्रकार का डाटा बैनिफिट नहीं दिया जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The BSNL company is introducing a new plan for its users on the day. At the same time, the company keeps changing its existing plans from time to time. This time too the company has done something similar. Explain, BSNL has made some changes to its entry-level data-only STV recharge plan of 98 Rupees. Now 2 GB internet will be available daily in this plan.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X