Airtel Hotspot 4G में हुआ बदलाव, अब यूजर्स को होगा फायदा
टेलिकॉम सेक्टर पहले से काफी ज्यादा बदल गया है। सभी टेलिकॉम कंपनियां आए दिन अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक प्लान को पेश कर रही हैं। उसी तरह भारती एयरटेल ने भी अपने यूजर्स के लिए काफी सारे प्लान पेश करने के साथ-साथ पूराने प्लान्स में बदलाव किया है। वहीं, अब कपंनी ने अपनी 4G Hotspot सर्विस के प्लान में भी बदलाव कर दिया है। इसी के साथ एयरटेल ने अपने दो प्लान्स में कुछ बदलाव किए हैं।

प्लान में बदलाव और ऑफर्स
बदलाव किया गया एयरटेल का पहला प्लान 399 रुपये का है। अभी तक इस प्लान के अंदर यूजर्स को हर महीने FUP लिमिट के साथ 50 जीबी डाटा दिया जा रहा था। हालांकि अब FUP डाटा लिमिट को खत्म कर दिया गया है। वहीं, यूजर 80Kbps की स्पीड पर अनलिमिटेड डाटा डाउनलोडिंग का फायदा उठा सकते हैं। एयरटेल के दूसरे प्लान की बात करें यह प्लान 599 रुपये के साथ आता है। जिसमें यूजर्स को 100 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जा रहा था। हालांकि अब डाटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स 80Kbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें, एयरटेल अपने यूजर्स को छह-महीने का एडवांस रेंटल ऑप्शन की सुविधा भी दे रहा है। जिसके चलते ग्राहक 4G Hotspot डिवाइस फ्री में पा सकते हैं। अगर आप इस स्किम में दिलचस्पी रखते हैं तो आपको 399 रुपये के प्लान के लिए छह महीने का एडवांस रेंटल प्लान लेना होगा। जो कीमत 2,400 रुपये है। इस रकम को अदा करके यूजर्स अपने 999 रुपये बचा सकता है, क्योंकि कंपनी Hotspot डिवाइस के लिए 999 रुपये अलग से चार्ज करती है। उसी तरह 599 रुपये के प्लान के लिए 3,600 रुपये देने होंगे। इस स्किम में भी यूजर्स को Hotspot डिवाइस मुफ्त दिया जा रहा है।
वाईफाई जोन सर्विस
कुछ समय पहले ही भारती एयरटेल ने अपने कंज्यूमर्स के लिए वाईफाई जोन सर्विस को पेश किया था। जिसके चलते कंपनी ने देशभर में 500 जगहों पर वाईफाई हॉटस्पॉट एरिया तैयार किए हैं। इस योजना के साथ यूजर्स को 10जीबी डाटा फ्री दिया जा रहा था। हालांकि 10जीबी डाटा खत्म होने के बाद कितना डाटा मिलेगा ये यूजर्स के मौजूदा प्लान पर ही निर्भर करता है। एयरटेल ने इस सर्विस को अभी प्रीपेड यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया है। हालांकि बताया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इस सर्विस को पोस्टपेड यूजर्स के लिए भी पेश करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








