Home
News

पैडल मारिए और लैपटॉप चार्ज करिए

अब पैडल मारने से केवल साइकिल ही नहीं चल सकती बल्‍कि आपका लैपटॉप भी चार्ज हो सकता है। अमेरिका की एक कंपनी ने ऐसी टेबल तैयार की है जिसमें पैडल मारने से लैपटॉप चार्ज किया जा सकता है इसके अलावा इससे कई दूसरे काम भी किए जा सकते हैं। पेडल पॉवर नाम की इस कंपनी ने इस अनोखी डिवाइस में एक डायनमों लगाया है जो पैडल मारने से बिजली पैदा करने के साथ मिक्‍सी भी चला सकता है इसके अलावा इसमें ग्रा‍ईडिंग और चाकू छूरी की धार भी तेज कर सकते हैं।

पढ़ें: नोकिया फोन को कैसे करें फार्मेट या रीसेट ?

कंपनी के अनुसार इसमें पेडल मारने के दौरान करीब हार्ड पॉवर तक की ऊर्जा जनरेट की जा सकती है। जिससे आप 100 वॉट बिजली या फिर 1 मिनट में 1 गैलन तक पानी निकाल सकते हैं। इसकी डिजाइन जिम में प्रयोग की जाने वाली साईकिल की तरह है, अगर आप जिम में जाकर साइकलिंग करते हैं तो घर में इस डिवाइस की मदद से एक्‍सरसाइज के साथ कई दूसरे काम भी निपटा सकते हैं।

पढ़ें: यू ट्यूब पर जापानी विज्ञापन ढा रहा है कहर

कंपनी ने इसके दो मॉडल बनाए है जिसमें से पहले में बड़ी रिंग लगी हुई है और दूसरे का नाम है पेडल जेनी जो थोड़ी पोर्टेबल है और इसमें एक सीट भी लगी हई है जिसे निकाला जा सकता है। पेडल पॉवर में स्‍टील हैंडबिल्‍ट फ्रेंम का प्रयोग किया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। इस पूरे प्रोजेक्‍ट को फंड के जरिए पूरा किया जा रहा है जो किकस्‍टार्टर नाम की वेबसाइट से आ रहा है। पेडल पॉवर की टीम को उम्‍मीद है 30 दिसंबर तक उन्‍हें करीब 10 हजार डॉलर तक का फंड मिल जाएगा जिससे वो आगे का काम शुरु कर सकेंगे।

Pedal Power

Pedal Power

पेडल पॉवर

Pedal Power

Pedal Power

पेडल पॉवर

Pedal Power

Pedal Power

पेडल पॉवर

Pedal Power

Pedal Power

पेडल पॉवर

Pedal Power

Pedal Power

पेडल पॉवर

Pedal Power

Pedal Power

पेडल पॉवर

Pedal Power

Pedal Power

पेडल पॉवर

Pedal Power

Pedal Power

पेडल पॉवर

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X