Home
News

ChatGPT Adult Mode को लेकर बड़ा अपडेट, 2026 में हो सकता है लॉन्च

ChatGPT के Adult Mode को लेकर पहली बार स्पष्ट टाइमलाइन सामने आई है। OpenAI अगले साल की शुरुआत में इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए रोलआउट करने की तैयारी कर रही है।

पहले जहां इसके दिसंबर 2025 में लॉन्च होने की चर्चा थी, अब इसे 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

ChatGPT Adult Mode को लेकर बड़ा अपडेट

Erotica-केंद्रित होगा ChatGPT Adult Mode

The Verge की रिपोर्ट के मुताबिक, OpenAI का यह नया फीचर पहले की प्लानिंग से अलग होगा। ChatGPT Adult Mode को एक erotica-केंद्रित वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है, जो एडल्ट कंटेंट को सीमित शर्तों के साथ सपोर्ट करेगा। यह फीचर Elon Musk के Grok AI की तरह NSFW कंटेंट को परमिशन देने वाला हो सकता है।

Sam Altman ने दिए Adult Mode के संकेत

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन पहले ही इस फीचर को लेकर संकेत दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि कंपनी ने नए टूल्स के जरिए मेंटल हेल्थ से जुड़े जोखिमों को काफी हद तक कंट्रोल कर लिया है, जिससे ChatGPT को एडल्ट यूजर्स के लिए और ज्यादा खुला बनाने का भरोसा मिला है।

Grok AI जैसा एक्सपीरिंयस देने की तैयारी

Adult Mode के आने के बाद ChatGPT, Elon Musk के Grok AI जैसा हो सकता है, जो हर तरह के कंटेंट को हैंडल करता है। इसमें virtual companions और erotica-बेस्ड अनुभव भी शामिल हो सकते हैं, जैसा कि Ani जैसे AI प्लेटफॉर्म्स पर देखने को मिलता है।

Age Verification बनेगा सबसे बड़ी चुनौती

ChatGPT Adult Mode के साथ एज वेरिफिकेशन सिस्टम भी लागू किया जाएगा। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फर्जी पहचान और सिस्टम में खामियों को रोकना OpenAI के लिए एक बड़ी चुनौती रहेगा। अगर यह सिस्टम पूरी तरह सेफ नहीं हुआ, तो कंपनी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है।

Restrictive Image से बाहर निकलेगा ChatGPT

Adult Mode के साथ ChatGPT की अब तक की restrictive छवि खत्म हो सकती है। आने वाले अपडेट्स ChatGPT को ज्यादा एंटरटेनिंग बना सकते हैं, लेकिन साथ ही पुराने विवादों के दोबारा उभरने का खतरा भी रहेगा।

OpenAI हार्डवेयर और AI रेस पर भी फोकस

Adult Mode के अलावा OpenAI अपने AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में भी जुटी है। कंपनी ने Broadcom के साथ मिलकर इन-हाउस AI प्रोसेसर पर काम शुरू किया है, जिससे उसके AI टूल्स को बेहतर सपोर्ट मिल सके।

ChatGPT 5.2 हुआ लॉन्च, Gemini से टक्कर

इसी बीच OpenAI ने ChatGPT 5.2 भी लॉन्च कर दिया है। यह वर्जन खासतौर पर एंटरप्राइज यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें प्रो-ग्रेड फीचर्स और प्रेजेंटेशन बनाने की क्षमता दी गई है। यह कदम Google के Gemini 3 Pro से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उठाया गया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X