भारत में लॉन्च हुआ ChatGPT Go, सिर्फ ₹399 में पाएं प्रीमियम AI अनुभव
भारत में AI टूल्स की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए OpenAI ने एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने भारतीय यूजर्स के लिए नया सब्सक्रिप्शन टियर ChatGPT Go लॉन्च किया है। खास बात यह है कि इसकी कीमत सिर्फ 399 रुपये रखी गई है, जिससे अब हर कोई आसानी से प्रीमियम एआई फीचर्स का फायदा उठा सकेगा।
इसमें कई एडवांस फीचर दिए गए हैं, जो यूजर्स के AI एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएंगे। आइए जानते हैं इसका सब्सक्रिप्शन लेने का पूरा तरीका।

ChatGPT Go के फीचर्स
फ्री वर्जन की तुलना में इस प्लान में यूजर्स को कई बड़े अपग्रेड मिलेंगे। हेड ऑफ ChatGPT निक टर्ली ने बताया कि ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन में अनेकों फायदे मिलेंगे।
- 10 गुना ज्यादा मैसेज भेजने की लिमिट
- 10 गुना ज्यादा इमेज जनरेशन
- 10 गुना ज्यादा फाइल अपलोड करने की सुविधा
- और दोगुनी लंबी मेमोरी मिलेगी। ये अपग्रेड यूजर्स के लिए एआई अनुभव को और स्मूद और एडवांस बना देंगे।
कीमत और पेमेंट ऑप्शन
ChatGPT Go की कीमत भारत में 399 रुपये प्रति माह तय की गई है। पेमेंट के लिए UPI इंटीग्रेशन उपलब्ध होगा, जिससे भारतीय यूजर्स आसानी से सब्सक्रिप्शन ले सकेंगे। बाकी टियर की कीमत पहले जैसी ही है- ChatGPT Plus 1,999 रुपये और ChatGPT Pro 19,999 रुपये। गौर करने वाली बात यह है कि भारत पहला देश है जहां OpenAI ने ChatGPT Go प्लान लॉन्च किया है।
सब्सक्राइब कैसे करें?
- अपने फोन पर ChatGPT ऐप खोलें या डाउनलोड करें।
- लॉगिन के बाद Upgrade बटन पर क्लिक करें।
- वहां आपको ChatGPT Go प्लान दिखेगा।
- Upgrade to Go पर टैप करके पेमेंट करें।
- अब आप तुरंत इस प्लान के प्रीमियम फीचर्स का फायदा उठा पाएंगे।
सिर्फ 399 रुपये में ChatGPT Go भारतीय यूजर्स को सस्ती और दमदार एआई सुविधा उपलब्ध करा रहा है। यह कदम भारतीय डिजिटल बाजार में OpenAI की बड़ी एंट्री साबित हो सकता है।
ChatGPT Go FAQ
1. क्या ChatGPT Go का वार्षिक (Annual) प्लान उपलब्ध है?
नहीं। अभी ChatGPT Go, Plus या Pro सब्सक्रिप्शन के लिए वार्षिक बिलिंग या एक साथ कई महीनों का भुगतान करने का विकल्प उपलब्ध नहीं है।
2. क्या ChatGPT Go मेरे देश या क्षेत्र में उपलब्ध होगा?
फिलहाल ChatGPT Go केवल भारत में उपलब्ध है। कंपनी आने वाले समय में इसे अन्य देशों और क्षेत्रों में भी उपलब्ध कराने पर काम कर रही है।
3. ChatGPT Go के लिए भुगतान कैसे किया जा सकता है?
आप ChatGPT Go का सब्सक्रिप्शन क्रेडिट कार्ड और UPI से ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए OpenAI के Help Center पेज पर जाएं।
4. ChatGPT Go और ChatGPT Plus में क्या अंतर है?
ChatGPT Go (₹399/माह) आपको किफायती दाम में ज्यादा सुविधाएं देता है, जैसे:
- अधिक GPT-5 मैसेज
- मल्टीमॉडल टूल्स (इमेज जनरेशन, फाइल अपलोड)
- लंबी मेमोरी
- वहीं ChatGPT Plus (₹1,999/माह) एडवांस्ड यूजर्स के लिए है, जिसमें:
- पुराने (Legacy) मॉडल जैसे GPT-4o तक पहुंच
- Deep Research, Agent Mode
- Sora वीडियो क्रिएशन जैसे एडवांस टूल्स शामिल हैं।
5. अगर मैं पहले से ChatGPT Plus या Pro का सब्सक्राइबर हूँ, तो क्या मैं Go पर स्विच कर सकता हूँ?
हाँ। इसके लिए-
- ChatGPT में लॉगिन करें।
- प्रोफाइल आइकन → Settings → Subscription पर जाएं।
- वहां से आप अपना प्लान बदल सकते हैं।
6. मुझे ChatGPT Go खरीदने का विकल्प क्यों नहीं दिख रहा?
ChatGPT Go अभी केवल भारत तक सीमित है और धीरे-धीरे सभी भारतीय यूजर्स के लिए रोलआउट हो रहा है।
साथ ही यह सुनिश्चित करें कि आपने हमारी प्राइसिंग पेज पर नीचे दिए गए देश चयन (Country selection) में India चुना हुआ हो।
7. क्या मैं ChatGPT Go के साथ पुराने मॉडल जैसे GPT-4o का इस्तेमाल कर सकता हूँ?
नहीं। Go सब्सक्रिप्शन में पुराने (Legacy) मॉडल की सुविधा शामिल नहीं है।
8. अगर मैं Plus या Pro से Go प्लान पर स्विच करता हूँ, तो क्या मुझे रिफंड मिलेगा?
नहीं। आपका मौजूदा प्लान आपके बिलिंग साइकिल के अंत तक एक्टिव रहेगा। उसके बाद आपका अकाउंट ChatGPT Go पर स्विच हो जाएगा और आगे से ₹399/माह के हिसाब से चार्ज होगा।


Click it and Unblock the Notifications








