ChatGPT में आया नया AI टूल, राइटिंग और कोडिंग के साथ कई काम होंगे आसान
OpenAI के ChatGPT ने टेक्नोलॉजी मार्केट में धूम मचा रखी है। जब से इसने टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रखा है, तब से Artificial Intelligence को एक नई पहचान मिली है। ChatGPT के बाद से टेक्नोलॉजी की दुनिया में एआई को लेकर कॉम्प्टीशन बढ़ गया है, सभी कंपनियां इसे अपनाने की होड़ में लगी हैं।
ऐसे में ओपनएआई इसमें नए अपडेट्स लेकर आ रहा है, ताकि ये अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस दे सकें। हाल ही में कंपनी अपने यूजर्स के लिए ChatGPT में नया AI टूल लेकर आई है, जिसका नाम 'Canvas' है। चलिए जानते हैं कि ओपनएआई का यह नया टूल कैसे काम करता है और इससे आपको क्या लाभ होंगे।

क्या है Canvas AI टूल
ओपनएआई का नया Canvas AI टूल राइटिंग और कोडिंग को आसान बनाने के लिए लाया गया है। इस टूल के इस्तेमाल से यूजर्स टच के बगल में वर्क स्पेस विंडो की तरह आसानी से काम कर सकते हैं। इतना ही नहीं, ये नया एआई टूल यूजर्स को टेक्स्ट जनरेट करने और उसे एडिट करने में भी मदद करेगा और इसमें कोडिंग का काम भी आसानी से किया जा सकता है।
Canvas AI टूल में क्या होगा खास
Canvas AI टूल के अंदर यूजर्स को कई तरह की सर्विस मिलने वाली है। इसमें यूजर्स को एडिटिंग, रि-राइटिंग और कमेंट्स सर्विस मिलेगी। इस टूल की मदद से यूजर्स को अपने काम पर पहले से कहीं अधिक कंट्रोल मिलेगा। बता दें कि ये टूल फिलहाल बीटा यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इस टूल का शुरुआती फायदा ChatGPT Plus और टीम्स के मेंबर्स भी उठा सकेंगे।
Canvas AI टूल में कंपनी जल्द ही आर्टिफेक्ट और कोडिंग असिस्टेंट कर्सर की सुविधा भी लेकर आएगी। कंपनी के वर्कस्पेस में अभी भी यूजर्स को एआई प्रोजेक्ट्स के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में ये नया एआई टूल की मदद से प्रॉम्ट के जरिए ईमेल को भी जनरेट कर सकते हैं।
यह टूल रियल टाइम में टेक्स्ट को एडिट करता है। इसके जरिए यह ट्यून, भाषा और लंबाई को भी आसानी से एडजस्ट कर सकता है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि बहुत जल्द ही कंपनी इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए रोलआउट करेगी, ताकि आपके कई काम आसान हो जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








