Home
News

ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन अब भारत में, जाने कीमत और सभी डिटेल्स यहां

ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन अब भारत में, जाने कीमत और सभी डिटेल्स यहां

चैटबॉट के निर्माता OpenAI ने आज एक ट्वीट में कहा कि ChatGPT प्लस सब्सक्रिप्शन अब भारत में उपलब्ध है। OpenAI ने फरवरी में 20 डॉलर हर महिने (लगभग 1,650 रुपये) में चैटजीपीटी प्लस सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया था। यह "फास्ट रिस्पांस स्पीड" और "नए फीचर तक पहुंच" का वादा करता है। इसके अलावा, यूजर्स "मांग अधिक होने" पर भी एआई चैटबॉट का यूज करने में सक्षम होंगे। जबकि OpenAI का कहना है कि मेंबरशिप भारत में उपलब्ध है, ऐसा मालूम होता है कि कंपनी ने भारतीय मार्केट को पूरा करने के लिए कीमत में बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब है कि मेंबरशिप का फायदा लेने के लिए यूजर्स को हर महिने यूएसडी में पेमेंट करना होगा।

OpenAI के सीईओ ने दी जानकारी

OpenAI के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा कि कंपनी भारत से प्यार करती है। OpenAI भारतीय सोशल मीडिया फर्म Koo के साथ भी काम कर रहा है, ताकि यूजर्स को बिना किसी परेशानी के कंटेंट बनाने में मदद मिल सके। बता दें कि फीचर धीरे-धीरे रोल आउट किया जा रहा है।

ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन अब भारत में, जाने कीमत और सभी डिटेल्स यहां

ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन पर आरबीआई का परमिशन नहीं

इस बीच, कुछ यूजर्स का दावा है कि भारत में चैटजीपीटी प्लस सब्सक्रिप्शन उपलब्ध होने के बावजूद पेमेंट सक्सेसफुल नहीं है। यह आरबीआई के मानदंडों के कारण हो सकता है जो आवर्ती सब्सक्रिप्शन का परमिशन नहीं देता है। एक ट्विटर यूजर ने कहा कि वह पिछले तीन से चार दिनों से चैटजीपीटी प्लस सब्सक्रिप्शन लेने की कोशिश कर रहा है, लेकिन "कार्ड हर बार रद्द हो जाता है। एक और यूजर्स ने बताया कि भारतीय ग्राहकों के लिए एक सब्सक्रिप्शन वास्तव में $23.60 है, जो लगभग 1,950 रुपये है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार विदेशी लेनदेन पर 3.60 डॉलर (300 रुपये) वसूलती है।

Microsoft बिंग चैट

ChatGPT Plus यूजर्स को GPT-4, नए जनरेशन के LLM का अनुभव करने देता है जो टेक्स्ट इनपुट का विश्लेषण भी करता है। हालाँकि, अगर आप GPT-4 तकनीक का फ्री में अनुभव करना चाहते हैं, तो Microsoft एक ऑप्शन पेश कर रहा है। हाल ही में, माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि उसका बिंग चैट या बिंग एआई GPT-4 तकनीक पर कुछ मालिकाना तकनीक के साथ चल रहा है। बिंग चैट भारत में यूज करने के लिए फ्री है, और यह ऐप के रूप में भी उपलब्ध है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Payment is not successful even though ChatGPT Plus subscription is available in India. This may be due to RBI norms which do not permit recurring subscriptions.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X