Google पर लीक हुई ChatGPT की निजी चैट! जानिए कैसे रखें अपनी प्राइवेसी सेफ
अगर आपने हाल ही में ChatGPT के ब्राउजिंग मोड का इस्तेमाल किया है, तो आपकी प्राइवेट बातचीत Google सर्च में दिखाई दे सकती थी। यह चौंकाने वाला मामला इस महीने सामने आया, जिसने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है- क्या वेब से जुड़े AI टूल सच में सुरक्षित हैं? ऐसे में जरूरी है कि आप चैटजीपीटी से बात करते वक्त काफी सतर्क रहें।

कैसे हुआ चैट लीक का खुलासा?
TechCrunch की रिपोर्ट के मुताबिक डेवलपर्स ने अपने Google Search Console में अजीब तरह की एंट्रीज नोटिस कीं। सीधे शब्दों में कहें तो वहां पूरे-पूरे वाक्य दिख रहे थे, जैसे किसी ने ChatGPT में टाइप किए हों। ये बातचीत जैसी लाइनें थीं, जो संकेत देती हैं कि कुछ ChatGPT चैट गूगल द्वारा इंडेक्स हो गई थीं।
रिसर्चर जेसन पैकर और स्लोबोदन मैनिक ने जांच की और पता लगाया कि यह लीक ChatGPT के ब्राउजिंग मोड से हुआ। कुछ मामलों में यूजर प्रॉम्प्ट का हिस्सा "hints=search" टैग के जरिए URL में जुड़ जा रहा था। Google ऑटोमेटिकली ऐसे URLs को इंडेक्स करता है, जिसके कारण ये निजी चैट्स गूगल सर्च में दिखाई देने लगीं।
OpenAI ने क्या कहा?
Ars Technica की रिपोर्ट के अनुसार OpenAI ने इस गड़बड़ी की पुष्टि की और बताया कि समस्या कम यूजर्स और सीमित क्वेरीज तक थी। कंपनी ने बग को फिक्स कर दिया है, लेकिन यह कितने समय तक रहा या कितने लोग प्रभावित हुए। इसकी जानकारी नहीं दी गई।
इससे पहले भी ChatGPT की शेयर की गई चैट्स Google पर दिखाई दे गई थीं, लेकिन वह पब्लिक शेयरिंग सेटिंग्स की वजह से था। इस बार मामला ज्यादा गंभीर था क्योंकि यूजर ने कुछ शेयर किया ही नहीं था।
कैसे बचाएं अपनी प्राइवेसी?
- OpenAI ने समस्या ठीक कर दी है, लेकिन आप भी कुछ सावधानियां रख सकते हैं।
- किसी भी AI प्रॉम्प्ट में व्यक्तिगत/संवेदनशील जानकारी न डालें।
- वेब एक्सेस वाले AI टूल्स का इस्तेमाल प्राइवेट या इनकॉग्निटो मोड में करें।
- ब्राउजिंग मोड केवल जरूरत पर ही ऑन रखें।
- समय-समय पर चैट हिस्ट्री साफ करते रहें।


Click it and Unblock the Notifications