Google को टक्कर देगा ChatGPT Search Engine, OpenAI की यूजर्स के लिए खास प्लानिंग
ChatGPT लॉन्च करके पूरी दुनिया पर अपना सिक्का जमाने वाली कंपनी OpenAI अब कुछ नया प्लान कर रही है। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, OpenAI अब सर्च इंजन लॉन्च करने जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि OpenAI का यह सर्च इंजन सीधे तौर पर Google से मुकाबला करेगा।
बता दें कि OpenAI के इस सर्च इंजन का नाम 'ChatGPT Search Engine' होगा। इसकी खास बात यह है कि इसे AI क्षमताओं से लैस किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस सर्च इंजन के 9 मई को लॉन्च होने की उम्मीद है।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, OpenAI ने कुछ दिनों पहले search.chatgpt.com नाम से सिक्योरिटी सर्टिफिकेट के साथ एक नया डॉमेन रजिस्टर करवाया था। इससे पता चलता है कि कंपनी ChatGPT Search Engine को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। वर्तमान में इस URL को चेक करने पर नॉट फाउंड का मैसेज शो हो रहा है।
फिलहाल सिर्फ डॉमेन नेम के आधार पर OpenAI के ChatGPT Search Engine लाने की खबरों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। लेकिन सामने आ रही रिपोर्ट्स की माने तो इस सर्च इंजन को 9 मई 2024 को लॉन्च किया जा सकता है।
कैसे करेगा OpenAI का यह सर्च इंजन काम
OpenAI का यह सर्च इंजन Google Search Engine की तरह ही काम करेगा। इसमें जेनरेटिव AI पॉवर्ड टूल को जोड़ा जाएगा। इस सर्च इंजन पर यूजर्स की क्वेरी का जवाब AI इंटीग्रेशन के साथ दिया जाएगा और एआई जेनरेटेड कंटेंट रिलिवेंट वेब पेज दिखाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








