Home
News

अनलिमिटेड इंटरनेट और चैटिंग के लिए आ गया ChatSim 2

By Neha

सिम कार्ड मुहैया कराने वाली कंपनी चैट सिम ने गुरुवार को इटली के मिलान में अपना लेटेस्ट ChatSim 2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस चैट सिम को लॉन्च करते हुए कहा कि इसके जरिए यूजर्स फ्री में अनलिमिटेड इंटरनेट और चैटिंग का मजा ले सकते हैं।

कंपनी इसे 26 फरवरी से एक मार्च तक बार्सिलोना में शुरू मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 इवेंट में पेश करेगी। चैट सिम कंपनी अपने यूजर्स के लिए पहले भी चैटसिम पैश कर चुकी है। बता दें कि चैटसिम 2 वॉट्सएप, फेसबुक मैसेंजर, वी चैट, टेलीग्राम और हाइक जैसे पॉपुलर ऐप को सपोर्ट करेगी।

अनलिमिटेड इंटरनेट और चैटिंग के लिए आ गया ChatSim 2

कंपनी ने चैटसिम 2 को लॉन्च करते हुए बताया कि ये अनलिमिटेड पैक्स जीरो रेटिंग कॉन्सेप्ट पर चलेगी जिसमें यूजर्स वॉट्सएप, फेसबुक मैसेंजर, वी चैट, टेलीग्राम, लाइन और हाइक जैसे ऐप्स पर अनलिमिटेड चैटिंग कर सकेंगे। इस सिम का इस्तेमाल न सिर्फ एंड्रॉइड यूजर्स बल्कि आईफोन ऑपरेटिंग सिस्टम और विंडो फोन और टैबलेट यूजर्स भी कर सकेंगे।

चैटसिम कंपनी के एनुअल प्लान में 165 से ज्यादा देशों में मौजूद उपभोक्ता बिना इंटरनेट के अनलिमिटेड चैटिंग और इंटरनेट का मजा ले सकते हैं। कंपनी अनके अनुसार, चैट सिम 2 दुनिया भर के तकरीबन 250 टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ काम करेगा।

फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है और उम्मीद की जा रही है कि मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 इवेंट में इसके अन्य फीचर्स और कीमत की जानकारी मिलेगी।

बता दें कि इससे पहले लॉन्च चैटसिम में कुछ कमियां थीं। उसमें यूजर्स को इसमें फोटो, वीडियो भेजने और वॉइस कॉलिंग करने के लिए कुछ मल्टीमीडिया क्रेडिट्स खरीदने पड़ते थे। कंपनी का कहना है कि चैटसिम 2 का इस्तेमाल यूजर्स के बेसिक प्लान पर इंटरनेट, चैटिंग और वीडियो कॉलिंग यूज किया जा सकेगा।

Paytm inbox feature : पेटीएम के inbox फीचर का कैसे करें इस्तेमाल

कैसे काम करता है चैट सिम-

चैट सिम कोई ऐप नहीं होता है, ये एक सिम कार्ड होता है, जो बाकी सामान्य सिम की तरह दिखता है। इसे फोन में डालकर यूजर्स बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी इंटरनेट एक्सेस कर सकते हैं और ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
ChatSim 2 Launch ho gaya hai. iske jariye users Unlimited Internet Access aur chatting ka maza le sakte hai. ise MWC 2018 me Showcase kiya jayega.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X