सस्ता और दमदार iPhone 17e, मिलेगा A19 चिप और नया डिजाइन, जानें लॉन्च डेट
Apple एक बार फिर बजट यूजर्स के लिए बड़ा सरप्राइज तैयार कर रहा है। कंपनी अपने अगले सस्ते iPhone 17e पर काम कर रही है, जो 2026 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। यह फोन iPhone 17 सीरीज का हिस्सा होगा लेकिन कीमत के मामले में काफी किफायती रहेगा। फिलहाल इसके बारे में ज्यादा डिटेल रिवील नहीं की गई है, लेकिन अभी से इसे लेकर जबरदस्त क्रेज बन गया है।

iPhone 17e: क्या होगा खास
अगर iPhone 17 सीरीज आपके बजट से बाहर है तो यह फोन आपके लिए हो सकता है एक परफेक्ट ऑप्शन। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17e को एपल अपनी iPhone SE और iPhone 16e सीरीज का अगला कदम मान रहा है। इसका मकसद है- कम दाम में iPhone का प्रीमियम अनुभव देना।
लॉन्च टाइमलाइन
रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 17e फरवरी से मार्च 2026 के बीच लॉन्च हो सकता है। Apple हर साल की तरह अपने बजट मॉडल को रिफ्रेश करने की योजना बना रहा है ताकि पहली बार iPhone खरीदने वालों को आकर्षित किया जा सके।
डिस्प्ले और डिजाइन
iPhone 17e में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो स्टैंडर्ड 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। उम्मीद है कि Apple इस बार पुराने नॉच डिजाइन को छोड़कर नया Dynamic Island डिजाइन पेश करे, जिससे फोन का लुक और भी मॉडर्न लगेगा।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
iPhone 17e का A19 चिपसेट से पावर मिलने की संभावना है। वही चिप जो iPhone 17 सीरीज में इस्तेमाल होगी। हालांकि, ग्राफिक्स के लिए इसमें 4-कोर GPU दिया जा सकता है ताकि कीमत कंट्रोल में रहे। इसके साथ 8GB रैम स्टैंडर्ड मिल सकती है।
कैमरा
कैमरा सेटअप में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17e में 48MP का सिंगल रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। डिजाइन की बात करें तो यह फोन iPhone 14 की बॉक्सी लुक को फॉलो कर सकता है।
अनुमानित कीमत
भारत में इसकी कीमत ₹55,000 से ₹60,000 के बीच हो सकती है यानी यह iPhone 17 के मुकाबले लगभग ₹20,000 सस्ता हो सकता है। यह इसे बजट iPhone चाहने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बना देगा।
अगर आप चाहते हैं कि आपको Apple का प्रीमियम एक्सपीरियंस मिले लेकिन जेब पर ज्यादा बोझ न पड़े, तो iPhone 17e आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। इसमें होगा नया चिप, बेहतर कैमरा और मॉडर्न डिजाइन वो भी किफायती दाम में।


Click it and Unblock the Notifications








