Home
News

भारत में मौजूद हैं ये Cheap एंड Best स्मार्टफोन

By Agrahi

इंडिया की स्मार्टफोन इंडस्ट्री ने पिछले कुछ सालों में बहुत तेजी से विकास किया है। आज इंडिया, दुनिया के सबसे जरुरी स्मार्टफोन मार्केट में से एक है। बड़े से लेकर छोटे हर तरह के स्मार्टफोन ब्रांड की लिस्ट में इंडिया एक महत्वपूर्ण जगह रखता है। आज किसी नए स्मार्टफोन को इंडिया आने में ज्यादा समय नहीं लगता है।

इंडियन यूज़र्स की बात करें, तो यहां अधिकतर यूज़र्स स्मार्टफोन पर ज्यादा रुपए खर्चना ठीक नहीं समझते हैं। इंडियन यूज़र्स की डिमांड में अच्छे फीचर, ग्रेट लुक्स के साथ ही एक किफायती कीमत भी होती है।

भारत में मौजूद हैं ये Cheap एंड Best स्मार्टफोन

आज हम जिन स्मार्टफोन की बात करने वाले हैं वो न केवल अच्छे लुक्स और स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ आते हैं बल्कि इनके फीचर भी लाजवाब हैं। इन स्मार्टफोन में हमने शामिल किए Xiaomi, Motorola, Nokia जैसे दमदार ब्रांड के फोन।

Motorola Moto G5

Motorola Moto G5

मोटोरोला मोटो जी5 इस साल लॉन्च हुए दमदार बजट स्मार्टफोन में से एक है। इस फोन में 5 इंच की डिस्प्ले दी है और यह फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। इस फोन की कीमत भारत में 10,144 रुपए है। इस फोन में 3जीबी रैम, ऑक्टा कोर 1.4GHz कॉर्टेक्स-A53 प्रोसेसर है। इसकी इनबिल्ट मैमोरी 16जीबी की है। यह फोन 2800mAh बैटरी के साथ आता है।

Samsung galaxy J2 (2017)

Samsung galaxy J2 (2017)

सैमसंग का का स्मार्टफोन गैलेक्सी जे2 भी एक अच्छा बजट स्मार्टफोन है। इस फोन में 1जीबी रैम और 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। फोन में 5मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और 2मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन की बैटरी 2000mAh की है। फोन का डिस्प्ले 4.7 इंच का है। इस फोन की कीमत 7,390 रुपए है।

Xiaomi Redmi Y1

Xiaomi Redmi Y1

श्याओमी ने हाल ही में भारत में अपने दो नए सेल्फी फोकस स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनमें रेड्मी Y1 स्मार्टफोन एक है। यह फोन 5.5 इंच की HD डिस्प्ले के साथ आता है। इस शानदार फोन में स्नैपड्रैगन 435 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मौजूद है। इसकी रैम 3जीबी की है, यह 4जीबी वैरिएंट में भी उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 8,999 रुपए से शुरू है। यह 16मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ आता है। इस फोन की सेल 8 नवंबर से है।

Redmi Y1 lite

Redmi Y1 lite

Redmi Y1 की तरह ही यह फोन भी 5.5 इंच की HD डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 425 क्वाड कोर प्रोसेसर मौजूद है। इसकी रैम 2जीबी की है और इंटरनल मैमोरी 16जीबी की है। इसकी कीमत 6,999 रुपए है। यह 5मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ आता है। इस फोन की सेल 8 नवंबर से है।

Motorola Moto E4

Motorola Moto E4

मोटोरोला स्मार्टफोन बजट श्रेणी में काफी दमदार माने जाते हैं। यह फोन भी इन्हीं दमदार फोन में आता है, इसकी कीमत 9,999 रुपए है। इस फोन में 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज है। फोन का कैमरा 13मेगापिक्सल का है और फ्रंट में 5मेगापिक्सल कैमरा है। इसकी डिस्प्ले 5.5 इंच की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Cheap and Best smartphones available in India. These smartphones not only offers good looks and stylish design but also powerful specifications.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X