10 ऐसे देश जहां सबसे सस्ता है इंटरनेट डेटा, जानिए भारत किस नंबर पर है

Cheap Mobile Data Plans:आज के समय की बात करें तो आज इंटरनेट हम सभी के लिए मानो सब कुछ है। पर जब बात मोबाइल डेटा की आती है तो अलग अलग देशों में इसकी कीमत अलग अलग है।
मोबाइल डेटा की बात करें और भारत का नाम न आएं ऐसा हो सकता है भला तो मोबाइल डेटा को लेकर भारत के पास मुस्कुराने और खुश होने के दो कारण है - पहला भारत में आखिरकार 5G ने दस्तक दे दी है और दूसरा 10 देश है जो सबसे सस्ते मोबाइल डेटा प्लान प्रदान करते है। इजराइल पहले नंबर पर, पर क्या आपको पता है भारत की रैंक क्या है और कौन-कौन से देश इसमें शामिल है अगर नहीं तो चलिए बिना किसी देरी के जानते है...
1- Israel ( इजराइल )
5जी टेक्नोलॉजी में ग्लोबल लीडर इजराइल दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट वाला देश है. यहां मात्र 3.20 रुपये में 1जीबी मोबाइल डेटा मिलता है।
2- Italy ( इटली )
इटली में डेटा की लागत दुनिया में सबसे कम है। लगभग 95 प्रतिशत लोगों के पास अब 5G तक पहुंच है। इटली में दूसरी सबसे कम कीमत है, जिसमें 1GB की कीमत आमतौर पर USD 0.12 ( 9.89 रुपये ) है।
3- San Marino ( सैन मैरिनो )
इटली का पड़ोसी सैन मैरिनो पहला यूरोपीय देश था, जिसके पास 5G नेटवर्क था, जिसे इतालवी नेटवर्क TIM द्वारा विकसित किया गया था, और इसमें 100 प्रतिशत 5G कवरेज भी है, मोबाइल डेटा की कीमतें 0.14 अमरीकी डालर ( 11.53 रुपये ) में तीसरी सबसे सस्ती रैंकिंग है।
4- Fiji ( फ़िजी )
फ़िजी में दो मोबाइल नेटवर्क है, जिनमें से दोनों 4G प्रदान करते है। फिजी ओशिनिया का सबसे कम खर्चीला देश है और दुनिया का चौथा सबसे कम खर्चीला देश है, जिसमें औसतन 1GB डेटा की कीमत USD 0.15 ( 12.36 रुपये ) है।
5- India ( भारत )
11.98 रुपये और 15 रुपये के साथ पांचवे स्थान पर भारत का नंबर आता है साथ ही आपको बता दें भारतीय जनसंख्या मोबाइल डेटा पर ही निर्भर है. ज्यादा कंपटीशन के कारण यहां रेट कम है।
6- Kyrgyzstan ( किर्गिस्तान )
किर्गिस्तान जहां 14-15 रुपये में 1जीबी मोबाइल डेटा मिलता है।
7- France ( फ़्रांस )
फ़्रांस जहां 18.95 रुपये में 1जीबी मोबाइल डेटा मिलता है।
8- Moldova ( मोल्दोवा )
मोल्दोवा यहां मात्र 21.42 रुपये में 1जीबी मोबाइल डेटा मिलता है।
9- Uruguay ( उरुग्वे )
उरुग्वे यहां मात्र 22.24 रुपये में 1जीबी मोबाइल डेटा मिलता है।
10- Nepal ( नेपाल )
नेपाल यहां 22.24 रुपये में 1जीबी मोबाइल डेटा मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications







