Home
News

Flipkart सेल में सस्ते स्मार्टफोन, Xiaomi, Honor, Samsung, Google, Vivo सभी में भारी छूट

By Devesh

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग के शौकिन है तो आजकल का दिन आपके लिए काफी खास है। भारत की दो सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट ने कल से सेल शुरू की है। दरअसल, दोनों वेबसाइट पीछे नहीं रहना चाहती है। पहले अमेजन ने प्राइम डे सेल की शुरुआत की तो फ्लिपकार्ट ने बिग शॉपिंग डे सेल की घोषणा करके अमेजन को जबाव दिया। बहराल, इन कंप्टीशन का फायदा तो सिर्फ और सिर्फ ग्राहक को ही हो रहा है।

Flipkart सेल में सस्ते स्मार्टफोन, Xiaomi, Honor, Samsung, Google, Vivo सभी में भारी छूट

फ्लिपकार्ट पर सस्ते फोन

इस सेल में दोनों ई-कॉमर्स कंपनियां बहुत सारे प्रॉडक्ट पर ऑफर्स दे रही है। इन सेल में कई बड़े खास स्मार्टफोन में भी ऑफर्स दिए जा रहे हैं। जिसकी वजह से आप स्पेशल फीचर्स वाले फेमस स्मार्टफोन को काफी कम रेट और आकर्षक ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। आप चाहे तो दोनों वेबसाइट पर देखकर सस्ते में साम खरीद सकते हैं। हमने अमेजन प्राइम सेल के आकर्षक ऑफर के बारे में पहले ही आपको बताया है अब बारी फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डे की है।

SBI क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर 10% डिस्काउंट

यह पहला मौका है जब फ्लिपकार्ट सेल पर शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो और असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम 1 जैसे स्मार्टफोन काफी सस्ते में मिल रहे हैं। दरअसल, आपको बता दें कि इन दोनों स्मार्टफोन के रेट में कोई कटौती नहीं की गई है। अगर आप इन स्मार्टफोन को एसबीआई के क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते खरीदेंगे तो आपको 10 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है। इसी तरह का ऑफर Xiaomi Redmi Note 5 के लिए भी उपलब्ध है। ध्यान रहें कि इस सेल में एसबीआई के क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके हर प्रॉडक्ट पर फायदा उठाया जा सकता है।

Samsung और Honor के फोन में खास छुट

इसके अलावा Honor 9i पर भी इस सेल में ऑफर दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग सेल में Honor 9i Lite के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जा रहा है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में उपलब्ध है। इनके अलावा Samsung Galaxy On Nxt का 64 जीबी वेरिएंट भी आपको कम दाम में मिल जाएगा। यह फोन अप्रैल में लॉन्चिंग के वक्त 16,900 रुपए का था लेकिन इस सेल में यह स्मार्टफोन 10,900 रुपये में बिक रहा है। लिहाजा इस फोन में ग्राहकों को सीधे तौर पर 6,000 रुपए का फायदा होगा। वहीं इसके अलावा Samsung Galaxy On5 हैंडसेट 5,790 रुपये में बिक रहा है जो लॉन्च के वक्त 8,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। Samsung On Max को 12,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो पहले लॉन्च के वक्त 16,990 का था।

19 जुलाई तक चलेगी फ्लिपकार्ट सेल

गूगल पिक्सल 2 के 128 जीबी वाले वेरिएंट पर दिया जा रहा है। गूगल का यह स्मार्टफोन इस सेल में मात्र 42,999 रुपए में उपलब्ध होगा। जिसकी एमआरपी 70,000 रुपये है। गूगल पिक्सल 2 के अलावा इस सेल में Vivo V7+ का 64 जीबी वेरिएंट 2,000 रुपये की छूट के साथ 19,999 रुपये में उपलब्ध होगा। सेल के दौरान Panasonic P65 हैंडसेट 3,999 रुपये में बिकेगा। इसके अलावा Infinix Hot 6 Pro को 7,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री 17 जुलाई को मध्यरात्रि से शुरू होगा, जबकि सेल 19 जुलाई तक चलेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
This is the first time in Flipkart Big Shopping Day that smartphones such as Shawmi Redmi Note 5 Pro and Asus Zenfone Max Pro M1 are available at Flipkart Cellphones very cheaply. Apart from this, many smartphones such as Honor 9i, Samsung Galaxy On Nxt, Samsung Galaxy On5, google pixel 2 are also being offered in this cell.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X