Home
News

मोबाइल से घर बैठे चेक करें हवा की क्वालिटी: जानिए AQI देखने का सबसे आसान तरीका

त्योहारों का मौसम आते ही शहरों में पॉल्यूशन का स्तर तेजी से बढ़ जाता है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर मथुरा और आगरा जैसे शहरों में हवा की क्वालिटी चिंताजनक स्तर पर पहुंच जाती है। ऐसे में अपने इलाके की Air Quality Index (AQI) यानी हवा की गुणवत्ता जानना बेहद जरूरी है।

अच्छी बात यह है कि अब आप बिना किसी खास डिवाइस के अपने मोबाइल से ही हवा की क्वालिटी चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका आसान तरीका...

मोबाइल से घर बैठे चेक करें हवा की क्वालिटी

1. Google Search से AQI देखें

अपने फोन में Google खोलें और सर्च बार में टाइप करें - "AQI in [आपका शहर]"। उदाहरण के लिए "AQI in Mathura" टाइप करने पर Google आपको रियल-टाइम एयर क्वालिटी स्कोर, PM2.5 और PM10 के स्तर दिखा देगा। AQI चेक करने का यह सबसे आसान तरीका है।

2. Weather App से जानकारी लें

कई स्मार्टफोन्स में मौजूद Weather ऐप भी AQI दिखाता है। ऐप खोलें और नीचे स्क्रॉल करें, यहां आपको हवा की स्थिति - Good, Moderate, Poor या Very Poor जैसी कैटेगरी में दिखाई देगी।

3. AQI India या SAFAR India ऐप का इस्तेमाल करें

Google Play Store या App Store पर जाकर AQI India या SAFAR India (by Ministry of Earth Sciences) डाउनलोड करें। लोकेशन ऑन करें और तुरंत अपने इलाके का प्रदूषण स्तर, गैसों का अनुपात और हवा की दिशा जैसी डिटेल्स देख सकते हैं।

क्यों जरूरी है AQI चेक करना

जब AQI का स्तर 200 से ऊपर जाता है, तो यह सेहत के लिए हानिकारक होता है। सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और थकान जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए, सुबह बाहर निकलने या बच्चों को खेलने भेजने से पहले हवा की क्वालिटी जरूर देखें। अगर हम रोजाना अपने इलाके का AQI चेक करें और उसी के अनुसार दिनचर्या तय करें, तो सेहत पर इसका सकारात्मक असर पड़ेगा। साफ हवा हर किसी का अधिकार है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X