इंटरनेट की स्पीड चेक करनी है तो ये रहा बेस्ट तरीका
इन दिनों बड़े बड़े ब्रांड्स अपनी इंटरनेट की स्पीड का ऐसा प्रचार करते हैं कि वे लोग सबसे ज्यादा स्पीड दे रहें हैं। स्मार्टफोन की बात आती है तो शहरों में 5 से 12 एमबीपीएस तक स्पीड देतें हैं वो भी अगर आपका फ़ोन 4G LTE है और वहीँ डेस्कटॉप की बात करें तो यह 50-150 एमबीपीएस है।

जो ब्रांड आपको इंटरनेट सेवा दे रहें हैं क्या वो आपको बताई हुई स्पीड दे रहें? आइए जानते हैं कुछ ऐसे तरीके जिससे आप अपने इंटरनेट की स्पीड चेक कर सकते हैं। स्पीड चेक करने से पहले जानते हैं कुछ कारण जो आपकी इंटरनेट की स्पीड को कम करते हैं।
हार्डवेयर इशू: अगर आपका router पुराना तो आज के समय के हिसाब से स्पीड नहीं दे पायेगा। इसके साथ ही खराब वाई-फाई कनेक्शन से भी इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है।
Proximity : जितना आप पास रहेंगे उतना ही आपको फ़ास्ट स्पीड मिलेगी। इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के हार्डवेयर से दूर रहने से सिग्नल वीक मिलते हैं।
Congestion : कई बार एक साथ कई लोग एक ही इंटरनेट कनेक्शन इस्तेमाल करते हैं जिसकी वजह से इंटरनेट स्पीड में Congestion यानी भीड़ हो जाती है।
थ्रॉटलिंग: कभी कभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर में कई तरह के ट्रैफ़िक होने की वजह से स्पीड धीमी होजाती है। जैसे पीयर-टू-पीयर ट्रैफ़िक।
इंटरनेट की स्पीड कैसे चेक करें?
Speedtest.net:
यह सबसे आसान तरीका है स्पीड चेक करने का। इसके लिए आपको सबसे नज़दीकी परीक्षण क्षेत्र पर क्लिक करना होगा और फिर बिगिन टेस्ट पर क्लिक करें। आपको तीन तरह के नंबर सेट्स दिखेंगे Ping, Download Speed, and Upload Speed ।
ZDNet स्पीड टेस्ट
इससे आसानी से आपको इंटरनेट की स्पीड का पता चल सकता है। इसके अलावा यह अन्य देशों की इंटरनेट स्पीड के अंतर्राष्ट्रीय आंकड़े भी देता है।
Speedof.Me
इससे आपको उस स्पीड का पता चलेगा जो इंटरनेट प्रोवाइडर आपको दे रहें हैं। इससे आप हर तरह की स्पीड चेक कर सकते हैं जैसे पीक हॉर्स की और ऑफ हॉर्स की। अगर आपको बताई हुई स्पीड नहीं मिल रही है तो अपने router को अपग्रेड करें या फिर अपने router की सेटिंग में जा के वाई-फाई इंटरफ़ेस को कम करें।


Click it and Unblock the Notifications







