Home
News

लीक हुई iPhone 8 की तस्वीरें

By Arunima Mishra

इस साल लॉन्च होने वाले आईफोन 8 का सभी को इंतज़ार है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इस साल एप्पल के आईफोन को 10 साल पूरे हो जायेंगे ऐसे में आईफोन के फैन्स को इंतज़ार है नये आईफोन में आने वाले कमाल के फीचर्स का। इतना ही नहीं ताज़ा लीक हुई तस्वीरों से आने वाले फीचर्स को लेकर चल रही अफवाहों को जोर ही मिला है।

लीक हुई iPhone 8 की तस्वीरें

हालांकि की इंटरनेट पर कई सारी तस्वीरें लीक हुई हैं लेकिन हम कुछ ही तस्वीरों के बारे में बात करेंगें। जैसे ऊपर दी गयी तस्वीर में आप वायर्स और कनेक्टिंग केबल्स देख सकते हैं। इसके अलावा आप फोन के टॉप पर आप देख सकते हैं कि इसमें चार अलग अलग सर्कुलर कट-आउट्स हैं और एयरपीस के लिए एक स्लिट भी दिया गया है।

अब इस तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है कि दायीं ओर मौजूद दो फ्रंट कैमरा और आईरिस स्कैनर के लिए हो सकते हैं इसके अलावा एक जो छोटा कट-आउट यहाँ देखा जा सकता है वह एक सेंसर हो सकता है। इसके अलावा एक अन्य LED फ़्लैश के लिए यहाँ हो सकता है। अब इसे देखकर क्या हमें ऐसा सोच लेना चाहिए कि iPhone 8 में एक फ्रंट LED फ़्लैश होने वाली है।

ऐसा कहा तो गया है कि आईफोन 8 एलईडी फ्लैश के साथ फ्रंट कैमरा होगा। लेकिन ऐसा होना मुश्किल है। इसके अन्य लीक हुई तस्वीरों से लगता है कि आईरिस स्कैनर फ़ोन के लेफ्ट साइड में होगा। साथ ही डिस्प्ले असेंबली को देख कर पता चलता है कि आईफोन 8 में फुल स्क्रीन डिस्प्ले डिज़ाइन होगा।

तो एलजी जी 6 और सैमसंग गैलेक्सी एस 8 / एस 8 प्लस जैसी एंड्रॉइड फ़ोन की तरह ही बेज़ेल-लेस्स डिस्प्ले होगा। आईफोन 8 को लेकर हमने कई ऐसी रिपोर्ट सुनी है कि यह फ़ोन अपने पुराने वर्जन से बिलकुल अलग होगा। यही नहीं आने वाले एप्पल स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग का भी फीचर होगा। और यह कॉपर के कलर में आएगा।

Source

 
Best Mobiles in India

English summary
The display assembly clearly reveals that the iPhone 8 will arrive with a full-screen design.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X