Home
News

गूगल के होम पेज पर पुणे की गायत्री का डिजाइन

चिलड्रेन डे के मौके पर गूगल ने अपने होम पेज पर पूणे की गायत्री केथारमन द्वारा डिजाइन किया गया है डूडल लगाया है। 15 साल की गायत्री केथारमन ने 2013 का डूडल 4 गूगल कॉन्‍टेस्‍ट जीता है जिसमें उन्‍होंने Sky's The Limit for Indian Women शीर्षक पर डूडल डिजाइन किया था। गायत्री ने अपनी डिजाइन में भारतीय महिला को सभी काम करते हुए दिखाया गया था, इसके अलावा पूरे चित्र में महिला के जीवन को दिखाया गया कि वो किस तरह से अपने जीवन में मुश्‍किलों का सामना करती है और संतुलन बनाए रखती है।

पढ़ें: क्‍या आप जानते हैं गूगल के ये हिडेन फीचर

गूगल हर साल भारत में बच्‍चों के बीच किसी खास टॉपिक पर डूडल प्रतियोगिता आयोजित करता है। गूगल के मैनेजिंग डायरेक्‍टर राजन आनंद के अनुसार गूगल को इस बार पूरे देश से करीब डेढ़ लाख से ज्‍यादा इंट्रीज मिली थी।

पढ़ें: ऐसे विज्ञापन जिन्‍हें देखकर हंस देंगे आप

गूगल के होम पेज पर पुणे की गायत्री का डिजाइन

पूणे में रहने वाली गायत्री 10 वीं क्‍लास की स्‍टूडेंट है, वे इससे पहले भी कई बार गूगल डूडली प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं। 2011 में उनका एक डूडल शार्टलिस्‍ट भी किया गया था लेकिन लास्‍ट में उसे रिजेक्‍ट कर दिया गया। गायत्री का Sky's The Limit for Indian Women शीर्षक पर डूडल बनाने में करीब एक हफ्ते का समय लगा और आज गूगल के होम पेज पर उनका डिजाइन लगा उनके नाम के साथ लगा हुआ है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X