Home
News

20 सेकेंड में डाउनलोड हो जाएगी 20GB वाली 4K मूवी; कमाल का है चीन का नया Broadband Network

World's First 10G Broadband Network: चीन ने एक नया इतिहास रचते हुए इंटरनेट स्पीड के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चीन ने दुनिया का पहला 10G ब्रॉडबैंड नेटवर्क लॉन्च कर दिया है। यह तकनीक हेबेई प्रांत के सूनान काउंटी के शिओंगआन शहर में लागू की गई है। इस हाई-स्पीड नेटवर्क को हुआवेई और सरकारी टेलीकॉम कंपनी चाइना यूनिकॉम ने मिलकर विकसित किया है।

इस तकनीक की सबसे चौंकाने वाली खासियत यह है कि अब 4K क्वालिटी की पूरी फिल्म, जो साइज में लगभग 20GB की होगी, 20 सेकंड से भी कम समय में डाउनलोड की जा सकती है। वहीं, इसी फिल्म को मौजूदा 1Gbps नेटवर्क पर डाउनलोड करने में करीब 7 से 10 मिनट तक का समय लगता है।

किसके पास है दुनिया का पहला 10G Broadband Network ?

क्या है 10G ब्रॉडबैंड नेटवर्क?

10G ब्रॉडबैंड नेटवर्क का मतलब है ऐसा नेटवर्क जो 10 गीगाबिट प्रति सेकंड (Gbps) की स्पीड से डाटा ट्रांसफर कर सके। इसका उपयोग 50G Passive Optical Network (PON) तकनीक के जरिए किया जा रहा है। यह अगली पीढ़ी की FTTx (Fibre to the X) तकनीक है, जो डाउनलोड और अपलोड दोनों में बेहद तेज स्पीड देती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह नेटवर्क 9834 Mbps डाउनलोड स्पीड और 1008 Mbps अपलोड स्पीड के साथ केवल 3 मिलीसेकंड लेटेंसी देता है, जिससे यह दुनिया की सबसे तेज़ ब्रॉडबैंड सेवाओं में से एक बन जाती है।

20 सेकेंड में 20GB की फिल्म डाउनलोड

अगर आप ऑनलाइन मूवीज, गेम्स या बड़े डेटा फाइल्स डाउनलोड करने के शौकीन हैं, तो यह तकनीक आपके लिए एक सपना सच होने जैसा है।

दावा किया गया है कि इस नेटवर्क की मदद से 20GB की 4K मूवी को अब 20 सेकंड से भी कम समय में डाउनलोड किया जा सकता है।
यानी कि अब तक दुनिया के सबसे तेज ब्रॉडबैंड स्पीड देने वाले देशों जैसे UAE (313.5 Mbps) और सिंगापुर (345.3 Mbps) भी इस मामले में पीछे रह गए हैं।

10G नेटवर्क के फायदे?

क्लाउड कंप्यूटिंग के जरिए भारी डाटा को तेजी से अपलोड और प्रोसेस करने की सुविधा मिलती है।

वर्चुअल रियलिटी (VR) और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) के जरिए गेमिंग और रियल-टाइम इंटरैक्शन में बदलाव देखने को मिल सकता है।

टेलीमेडिसिन: डॉक्टर दूर बैठे भी हाई-डेफिनिशन वीडियो के जरिए मरीज की जांच कर सकेंगे।

एजुकेशन को बेहतर करने के लिए क्लासेस और इंटरैक्टिव लेक्चर्स को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

एग्रीकल्चर और स्मार्ट सिटीज को बनाने में मदद मिलेगी। इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) आधारित सेवाएं रियल-टाइम में चल सकेंगी।

नई तकनीकी क्यों है खास?

इन नई 50G-PON तकनीक की मदद से बिना मौजूदा फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर को बदलें, हाई स्पीड पाई जा सकती है, जिससे लागत में ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।
उम्मीद है कि आने वाले समय में यह तकनीक 100G तक की स्पीड को भी संभव बना सकती है।

इसके साथ ही इसकी नेटवर्क लेटेंसी इतनी कम है कि रियल-टाइम डेटा प्रोसेसिंग में कोई रुकावट नहीं आती। यानी आप आसानी से डाउनलोडिंग, अपलोडिंग और इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इंटरनेट की नई दिशा में नया कदम

चीन का 10G ब्रॉडबैंड नेटवर्क न केवल तकनीकी दृष्टि से एक बड़ी छलांग है, बल्कि यह आने वाले समय में दुनिया भर के इंटरनेट यूजर्स के लिए एक नई उम्मीद की किरण बन सकता है।
ऐसे में जिस काम को करने में एक लंबा समय लगता था, वह कुछ सेकंड में पूरा हो जाएगा। यानी अब जब एक 4K मूवी कुछ सेकंड में डाउनलोड हो सकती है, तो सोचिए भविष्य में इंटरनेट का इस्तेमाल कितना सहज और तेज हो जाएगा।

क्या करें भारत?

केवल भारत ही नहीं, अन्य देशों को भी इस नई तकनीकी के लिए तैयार रहने की जरूरत है। ऐसे में जरूरी है कि वे अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने की तैयारी करें। अगर नई टेक्नोलॉजी के साथ चलना चाहते हैं और इसे एक्सपीरियंस करना चाहते हैं तो यह एक जरूरी कदम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
China 10G broadband network can download a movie of 20GB in 4K
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X