चीन में सरकारी कर्मियों के लिए iPhones बैन की ये है बड़ी वजह, यहां जानें
Apple iPhone Ban: स्मार्टफोन ब्रांड एप्पल जल्द ही अपने आगामी सीरीज आईफोन 15 सीरीज (iPhone 15) को लॉन्च करने वाला है। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच चीन ने एप्पल को बड़ा झटका देते हुए, अपने सरकारी एजेंसियों के कुछ विभाग में iPhone को बैन कर दिया है। इसके साथ सरकारी अधिकारियों हिदायत दी गई है कि, विदेशी ब्रांड के अन्य किसी भी डिवाइसेस का इस्तेमाल कार्यालय में नहीं करें। तो आइए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।
चीन में iPhone बैन
आपको बता दें, बीजिंग और वाशिंगटन के बीच तनाव का माहौल है। इसी बीच चीन ने सरकारी एजेंसियों और राज्य कंपनियों के कुछ संवेदनशील विभागों में iPhone के इस्तेमाल पर बैन लगाने का फैसला लिया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कई एजेंसियों ने पहले ही अपने कर्मचारियों को काम पर आईफोन नहीं लाने का निर्देश दिया है। खबरों की मानें तो चीन की सरकार इस बैन को कई राज्य-स्वामित्व वाले इंटरप्राइज और अन्य सरकारी संगठनों तक बढ़ाने वाली है।
ये हो सकती है वजह
चीन की सरकार ने संवेदनशील विभागो में विदेशी टेक्नोलॉजी के उपयोग को खत्म करने के लिए काम करना शुरू कर दिया है। एक वजह ये भी हो सकती है कि, देश के विदेशी सॉफ्टवेयर और सर्किटरी खासकर अमेरिका पर अपनी निर्भरता को चीन कम करना करने के लिए यह फैसला लिया हो।
चीन Apple का सबसे बड़ा मार्केट है
आपको बता दें, चीन एप्पल के सबसे बड़े मार्केट में से एक है। एप्पल अपने राजस्व का पांचवा भाग चीन से ही प्राप्त करता है। चीन का आईफोन बैन संयुक्त राज्य अमेरिका में चीनी स्मार्टफोन निर्माता Huawei टेक्नोलॉजीज (HWT.UL) और चीन के शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म Tiktok के खिलाफ लगाए गए समान प्रतिबंधों को भी दिखाता है।

Apple शेयर में गिरावट
चीन के इस फैसले के बाद बीते गुरुवार को Apple के शेयर्स में भी 2.9 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। इसका मेन कारण चीन में आईफोन (iPhone) बेन बताया जा रहा है। Apple को इससे तकरीबन 200 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।
12 सितंबर को iphone 15 सीरीज पर से उठेगा पर्दा
Apple अपने आईफोन 15 सीरीज को एक इवेंट के दौरान लॉन्च करेगा। यह एनुअल इवेंट,जिसे कंपनी ने 'वंडरलस्ट' नाम दिया है 12 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। जो कैलिफोर्निया टाइम के हिसाब से सुबह 10 बजे और भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा। जो लोग इस इवेंट हिस्सा नहीं बन पाएंगे कंपनी उनके लिए apple.com और Apple TV एप्प पर लाइव-स्ट्रीम करेगी। जिसे घर बैठे देखा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








