घाटे में रहा चाइना मोबाइल
अब लगता है चाइनीज मोबाइल कंपनियों के दिन धीरे-धीरे लदने वाले हैं,चीन की दूरसंचार कंपनी चाइना मोबाइल का साल 2015 की पहली छमाही में शुद्ध लाभ 0.8 प्रतिशत घटकर 57.3 अरब युआन (लगभग नौ अरब डॉलर) रहा। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। (16:56) कंपनी ने हांगकांग शेयर बाजार में दी गई नियामकीय सूचना में कहा कि उसकी आय 4.9 प्रतिशत बढ़कर 340.7 अरब युआन रही है।
पढ़ें: अंतरिक्षयात्री अब आपके लैपटॉप में करेगा उजाला

इस दौरान कंपनी के उपभोक्ताओं की संख्या 3.4 प्रतिशत बढ़कर 81 करोड़ से अधिक हो गई। इसमें 19 करोड़ 4जी उपभोक्ता शामिल हैं। कंपनी हांगकांग शेयर बाजार में सूचीबद्ध है। कंपनी ने अंतरिम लाभांश प्रति शेयर 1.525 हांगकांग डॉलर (0.2 डॉलर) देने की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि उसे प्रतिस्पर्धा के इस माहौल में कड़ी चुनौतियां मिल रही है।
पढ़ें: 12 मिनट ऑनलाइन बैठकर पाइए नौकरी
इसलिए कंपनी अपने 4जी कारोबार के विस्तार पर ध्यान देगी और प्रत्येक ग्राहक और कंपनियों को दी जाने वाली दैनिक सेवाओं में अपनी बाजार हिस्सेदारी को बढ़ाना जारी रखेगी। चाइना मोबाइल का 4जी कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। इस समय कंपनी के 9,40,000 बेस स्टेशन हैं, जो लगभग देशभर के सभी शहरों में हैं।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications