Home
News

भारतीय यूज़र्स चीनी हैकर्स के टारगेट, फ्लिपकार्ट और अमेज़न सेल को बनाया हथियार: रिपोर्ट

भारत-चीन सीमा विवाद के बाद चाइनीज ऐप्स को भारतीय सरकार ने बैन कर दिया था। जिसके बाद से चाइनीज़ हैकर्स बौखला गए थे। इसी वजह से वे भारतीय यूज़र्स के अकाउंट को हैक करने में लगे हैं। जी हां, खबर है कि फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल के दौरान चीन के दो हैकर्स ग्रुप GuangDong और Henan ने लोगों के साथ फ्रॉड किया था और अपनी हैकिंग का शिकार बनाया था। CyberPeace फाउंडेशन की एक रिपोर्ट ने इस बात की जानकारी दी है।

भारतीय यूज़र्स चीनी हैकर्स के टारगेट, फ्लिपकार्ट और अमेज़न सेल को बनाया हथियार: रिपोर्ट

Spin The Lucky Wheel बना सबसे बड़ा हथियार

रिपोर्ट में बताया गया है कि चाइनीज़ ने हैकिंग के लिए Spin The Lucky Wheel का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया है। Spin The Lucky Wheel एक तरह का लकी ड्रॉ होता है जिसमें स्पिन करने पर कुछ इनाम निकलते हैं। फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में इस तरह के लकी ड्रॉ का इस्तेमाल हुआ था। जो कि अक्टूबर में लाइव की गई थी।

आप ये जानकर चौंक जााएंगे कि चाइनीज़ हैकर्स ने इसी तरह की अमेज़न के नाम से Amazon Big Billion Day Sale का एक लगी ड्रॉ बनाया। जानकारी हो कि अमेजन की सेल का नाम बिग बिलियन डेज नहीं बल्कि द ग्रेट इंडियन फेस्टिवल था। यूज़र्स को कंफ्यूज़ करने के लिए उन्होंने इस नाम का सहारा लिया। लकी ड्रॉ की आड़ में हैकर्स ने लोगों को 128 जीबी स्टोरेज वाला OPPO F17 Pro देने का वादा किया। इसके बाद लोगों के व्हाट्सएप पर संदिग्ध मैसेज भेजे गए और उस मैसेज को दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ शेयर करने को कहा गया। मैसेज के साथ दिए जा रहे सभी लिंक चीन के थे।

अलीबाबा के सर्वर पर रजिस्टर्ड थे डोमेन

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि ये डोमेन अलीबाबा क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड थे। आप ध्यान दें कि इस तरह के किसी फ्रॉड में न फंसे और किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता की जांच ज़रूर करें। आपको बता दें कि आजकल सेल और किसी चीज की फ्री सुविधा या सामान देने के लोभ में काफी सारे फ्रॉड आम लोगों को अपनी जाल में फंसा रहे हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग के इस नए दौर में अगर आप भी फ्लिपकार्ट और अमेज़न से किसी चीज की शॉपिंग करते हैं, ऊपर बताई गई बातों का जरूर ध्यान रखें।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Chinese apps were banned by the Indian government after the India-China border dispute. After which the Chinese hackers went mad. For this reason, they are trying to hack the accounts of Indian users. Yes, there are reports that during the Big Billion Days Sale of Flipkart, two Chinese hackers group Guangdong and Henan had fraudulently cheated people and made their hacking victims.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X