1886 रुपए में मिल रही है एपल की नकली घड़ी
मशहूर कंपनी एपल इंक द्वारा एप्पल घड़ी लांच किए जाने के कुछ ही समय बाद दक्षिणी चीन के शेंजेन में इस तरह की दिखने वाली घड़ियों बड़े पैमाने पर बिकनी शुरू हो गई हैं। शेंजेन को जाली सामानों के विनिर्माण का गढ़ माना जाता है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हॉकियांगबी मॉल में 'यू वाच' या 'डी वाच' नाम की घड़ियां बिक रही हैं, जिनकी कीमत 200 युआन (32.5 डॉलर) हैं, और जो दिखने में एप्पल की घड़ियों जैसी दिखती हैं। एप्पल की सबसे सस्ती घड़ी करीब 300 डॉलर की है।
पढ़ें: यौन असंतुष्टि के पीछे कहीं स्मार्टफोन तो नहीं !
इन घड़ियों पर हालांकि एप्पल का लोगो नहीं है, लेकिन ये देखने में अमेरिकी एप्पल घड़ियों जैसी ही लगती हैं। चीन में मिल रही इन घड़ियों पर कॉल आ सकती है। इसका उपयोग टेक्स्ट मैसेज भेजने में किया जा सकता है। इस पर संगीत बज सकता है। लोकप्रिय मैसेजिंग एप वीचैट और क्यूक्यू इनमें नहीं हैं।
कुछ विक्रेताओं ने कहा कि ये घड़ियां दिखने में अधिक एप्पल जैसी लगती हैं, काम में नहीं। ऐसी घड़ियां जनवरी से ही ऑनलाइन मिल रही हैं। मॉल के कुछ विक्रेताओं ने कहा कि बेहतर आईओएस अनुकूल किस्म वाली घड़ियां अगले महीने तक आ जाएंगी, जिनकी कीमत 400 युआन के आसपास होंगी।
Fake apple smartwatch
भले ही एपल ने अपनी स्मार्टवॉच लांच न की हो मगर चाइना में एपल की फेक यानी नकली स्मार्टवॉच अभी से मिलना शुरु हो गई है।
Design
फेक चाइनीज स्मार्टवॉच देखने में हूबहू एपल स्मार्टवॉच की तरह लगती है, बशर्ते जब तक इसे ऑन न किया जाए।
Back side
भले ही इसमें एपल स्मार्टवॉच की तरह बैक सेंसर न लगा हो लेकिन देखने में इसे बैक पर आपको सेंसर नुमा डिज़ाइन जरूर दिखेगी।
Smartwatch models
चाइना के बाजारों में एपल स्मार्टवॉच के कई फेक मॉडल उपलब्ध हैं।
smartband
स्मार्टवॉच के अलावा आपको कई स्मार्टबैंड भी मिल जाएंगे जो सैमसंग गियर से काफी मिलते जुलते हैं।
Bluetooth bracelet
इसके अलावा कई ब्लूटूथ ब्रेसलेट भी हैं जो चाइना के बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहे हैं।
Smartphone spport
ये स्मार्टवॉच एंड्रायड से लेकर आईओएस, ब्लैकबेरी और कई दूसरे ओएस प्लेटफार्म को सपोर्ट करतीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications







