iPhone 6S की दीवानगी, किडनी बेच फोन खरीदने चले युवक!
एक फोन खरीदने के लिए क्या आप अपनी किडनी बेच सकते हैं? एक समझदार व्यक्ति शायद ऐसा न करे। लेकिन चीन के जियांगसू में ऐसा ही वाकया देखने को मिला है। जहाँ दो युवक iPhone 6S खरीदने के लिए किडनी बेचने की कोशिश कर रहे थे। अब इसे दीवानगी या पागलपन न कहें तो और क्या कहें।

दरअसल चीन के एक अखबार के मुताबिक चीन के ही जियांगसू का रहने वाला वू एपल का हाल ही में लॉन्च हुआ फोन iPhone 6S खरीदना चाहता था। लेकिन रुपए की कमी के कारण वह ऐसा नहीं कर पा रहा था। उसके दोस्त हुआंग ने उसे किडनी बेच फ़ोन खरीदने की सलाह दी। जिसके बाद उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से एक एजेंट से संपर्क किया जिसने उन दोनों को 12 सितम्बर को एक अस्पताल में मिलने को कहा।
तय समय के मुताबिक जब एजेंट वहां नहीं पहुँचा तो वू ने अपने दोस्त हुआंग को ऐसा करने से रोकना चाहा। हुआंग के नहीं मानने पर वू ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। जिसके बाद हुआंग वहां से भाग गया। हुआंग का अब भी कुछ पता नहीं है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications