चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों का असर, भारतीय स्मार्टफोन कंपनियों पर पड़ी मार
भारतीय बाजार में चाइनीज स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों का दबदबा काफी बढ़ गया है। अक्सर चाइनीज कंपनियां अपने नए नए स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारती रहती है। देश की आधी से ज्यादा जनसंख्या चाइनीज स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रही हैं। भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आधे से ज्यादा मार्केट शेयर अब चाइनीज कंपनियों के हैं। ऐसे में भारतीय कंपनियों को काफी नुकसान पहुंच रहा है।

सामने आई एक रिपोर्ट से पता चलता है कि भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Karbonn Mobiles बंद होने की कगार पर पहुंच गई है। किसी जमाने में यह कंपनी भारत की मोबाइल मार्केट में राज करती थी। बता दें, TeleAnalysis द्वारा पेश की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स में एक लेटर फाइल किया है जिसमें कंपनी के स्टेटस सेक्शन में under the process of striking off लिखा हुआ है।
ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि कंपनी जल्द ही बंद हो सकती है। इस लेटर में लास्ट AGM का भी जिक्र है जो 28/9/2018 है। दरअसल भारतीय मार्केट में चाइनीज कंपनियों की एंट्री के बाद से भारतीय स्मार्टफोन काफी पिछड़ गई है।
इन कंपनियों के भी बुरे हाल
Karbonn Mobiles किसी जमाने में काफी अच्छा प्रर्दशन कर रही थी। बता दें, कंपनी की शुरुआत 2009 में हुई थी, जिसमें कंपनी अपने फीचर फोन, स्मार्टफोन टैबलेट और दूसरी एसेसरीज को भी सेल करती थी। सबसे पहले इस कंपनी का टारगेट ऑफलाइन मार्केट पर ज्यादा था। बता दें, Karbonn Mobiles के देशभर में इसके 1,000 से अधिक सर्विस सेंटर भी हैं। कंपनी ने एंड्रॉयड वन के साथ अपने स्मार्टफोन को भी पेश किया था।
बता दें, Karbonn Mobiles के अलावा भारत की लावा, इंटेक्स और माइक्रोमैक्स जैसी भारतीय कंपनियों के भी काफी बुरे हाल हैं। वहीं, क्रिकेट की स्पॉन्सरशिप में भी कंपनी बढ़-चढ़कर पैसा खर्च करती थी। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि भारत में ऑनलाइन परचेजिंग से भी कंपनी को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications