Home
News

गूगल के किया बड़ा बदलाव, इन यूजर्स की परेशानी होगी कम

By Neha

अगर आप गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। गूगल ने अपने सर्च इंजिन क्रोम में बड़ा बदलाव किया है। इस नए बदलाव के मुताबिक, क्रोम वेबसाइट पर जबरदस्ती रिडायरेक्ट होने को रोकेगा। यानी पहले आप किसी वेबसाइट को ओपन करते थे, तो आप विज्ञापनों के लिए अचानक ही दूसरी वेबसाइट पर पहुंच जाते थे। इसी को रिडायरेक्ट कहा जाता है। कई यूजर्स को ये रिडायरेक्ट विज्ञापन काफी अनॉइंग लगते हैं। ऐसे में गूगल के नए फीचर्स में इन अनॉइंग रिडायरेक्ट ऐड्स से आपको राहत मिल जाएगी।

गूगल के किया बड़ा बदलाव, इन यूजर्स की परेशानी होगी कम

गूगल के मुताबिक, रिडायरेक्ट होने की वजह थर्ड पार्टी कंटेंट होता है। दरअसल वेबपेज किसी थर्ड पार्टी कंटेंट वेबसाइट या विज्ञापन पर पहुंच जाती है और हर 5 में से एक क्रोम यूजर अनचाहे कंटेंट को लेकर परेशान है। ऐसे में Chrome 64 वर्जन में गूगल रिडायरेक्ट की इस प्रॉब्लम को हमेशा के लिए खत्म कर देगा। इस अपडेट में रिडायरेक्ट पेज पर पहुंचाने की जगह एक इनफोबार दिखाया जाएगा।

इसके साथ ही गूगल भविष्य में होने वाले अपडेट में हिडेन क्लिक बेट को भी हटाएगा। आपको बता दें कि हिडेन क्लिक बेट वो होते हैं, जो दिखाई नहीं, देते हैं, लेकिन आप किसी वेब पेज पर कहीं भी क्लिक करें, ये आपको रिडायरेक्ट करके किसी स्पैम वेबसाइट या विज्ञापन पर पहुंचा देत हैं। गूगल इस तरह के रिडायरेक्ट प्रॉब्लम्स को भी खत्म कर रहा है।

गूगल अपने यूजर्स से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर काम कर रहा है। ये बदलाव गूगल क्रोम के 64 और 65 वर्जन के साथ दिए जाएंगे और यूजर्स को गूगल क्रोम पर थर्ड पार्टी के अनॉइंग ऐड्स से राहत मिलेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Chrome will start blocking annoying website redirects. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X