Home
News

सावधान! सिर्फ 5 रुपये में यहाँ बेचा जाता है लोगों का पर्सनल डेटा, आप भी हो जाएं सतर्क

ऑनलाइन धोखाधड़ी या साइबर क्राइम आज काफी ज्यादा बढ़ रहा है और इसका शिकार काफी लोग होते हैं और ठगे जाते हैं। साथ ही डेटा डीलिंग साइबर धोखाधड़ी (Data dealing Cyber fraud) के व्यवसाय का एक अभिन्न अंग बन गया है। वहीं आपको बता दें कि अब आपका पर्सनल डेटा (Personal Data Fraud) सिर्फ 5 रुपये में बेचा जा सकता है अगर आप इसका ध्यान न रखेंगे और बचने का प्रयास न करें तो। दरअसल आपको बता दें कि सीआईडी के अनुसार, एक व्यक्ति के डेटा की कीमत सिर्फ 5 रुपये है और सबसे ज्यादा साइबर क्राइम झारखंड में हैं और वो ठग बंगाल में सिर्फ 5 रुपये में डेटा बेचते है।

सावधान! सिर्फ 5 रुपये में यहाँ बेचा जाता है लोगों का पर्सनल डेटा, आप भी हो जाएं सतर्क

सिर्फ 5 रुपये में बेचा जा सकता है आपका पर्सनल डेटा

झारखंड जो भारत का साइबर क्राइम (ऑनलाइन ठगी) का मुख्य अड्डा माना जाता है और इसमें जामताड़ा शहर वो हैं जहां के लोग सबसे ज्यादा इसमें माहिर है। साथ ही जामताड़ा को साइबर अपराधियों का विश्वविद्यालय भी कहा जा रहा है। क्योंकि झारखंड के युवा जामताड़ा (Jamtara) से साइबर क्राइम (Cyber Crime) की ट्रेनिंग लेते हैं और फिर देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों को ठगते हैं। जामताड़ा सबका नंबर आएगा वेब सीरीज में इसकी कहानी बताई गई है कि कैसे ठगी की जाती है।

सीआईडी ​​(CID) के एसपी एस कार्तिक ने एक बयान में कहा है कि साइबर अपराध की दुनिया में एक व्यक्ति के डेटा की कीमत सिर्फ 5 रुपये है। यह डेटा अपराधियों को बैंकों, मॉल, दूरसंचार कंपनियों, बीमा, ज़ेरॉक्स और अन्य जगहों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। डेटा के एवज में साइबर क्रिमिनल डेटा प्रोवाइडर को मोटी रकम का भुगतान करते हैं।

इसी प्रकार अब भारतीय साइबर सेल को भी इन साइबर अपराधियों के बारे में कुछ अहम जानकारियां प्राप्त हुई हैं। इन जानकारियों से पता चलता है कि ये झारखण्ड के साइबर अपराधी डेटा को सिर्फ 5 रुपये में कोलकाता तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में बेचते है। इन डेटा में पीड़ित की कई व्यक्तिगत जानकारी शामिल होती है जैसे व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, बैंक डिटेल्स, आधार संख्या और कई अन्य डिटेल्स भी शामिल हैं। इन डेटा के माध्यम से साइबर क्राइम के माहिर लोग बैंक वाला या बीमा एजेंट बनकर लोगों को बेवकूफ बनाकर पैसे लूटते हैं।

ऑनलाइन साइबर क्राइम से कैसे बचें

हमने यहां पर कुछ टिप्स बताये है जिससे आप ऑनलाइन ठगी से बच सकते हैं:

1. यदि कोई व्यक्ति आपको कॉल करे और यह बताये कि आपका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है और दुबारा ठीक कराने के लिए कार्ड की डिटेल्स मांगे तो आपको नहीं देनी है, क्योंकि ऐसे मामलों में बैंक कभी भी कॉल नहीं करता है।

2. हमारे में KYC से जुड़े कई कॉल आते हैं और इसमें बैंक डिटेल्स मांगते हैं, तो आपको कुछ भी डिटेल्स नहीं देनी है।

3. आपके पास अगर ऐसा कोई कॉल आये कि आपने इतने पैसे जीते हैं और वो सब पैसे लेने के लिए पहले आपको कुछ पैसे भेजने होंगे, तो आपको ऐसा कुछ नहीं करना है।

4. कोई व्यक्ति अगर फेक अमेजन या आधार कार्ड इत्यादि की लिंक भेजता है तो आपको उस पर क्लिक नहीं करना है क्योंकि क्लिक करते ही बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
CID claims your personal data is being sold at Rs 5
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X