Cisco layoff: Cisco ने की 700 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी

Cisco layoff: ऐसा लगता है मानो जैसे कर्मचारियों की छंटनी का मौसम आया हुआ है। अब क्या अमेज़न, ट्विटर, और जोमैटो सभी कर्मचारियों की छंटनी में लगे हुए है इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए अब आईटी और नेटवर्किंग बहुराष्ट्रीय कंपनी सिस्को ने भी करीब 700 कर्मचारियों को निकाल दिया है, जिसमें सैन फ्रांसिस्को कार्यालयों में 80 लोग भी शामिल हैं, SFGATE ने बताया। यह कंपनी द्वारा दिसंबर में 4,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद आया है।
इन डिपार्टमेंट्स में हुई है छंटनी
छंटनी ने कई विभागों को प्रभावित किया, जिनमें सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर इंजीनियरिंग, प्रोग्राम मैनेजमेंट , प्रोडक्ट्स डिजाइन और अन्य शामिल हैं। कंपनी के सैन जोस, कैलिफोर्निया, मुख्यालय में कुल 371 कर्मचारी प्रभावित हैं, 222 कर्मचारी (ज्यादातर इंजीनियर और IT कर्मचारी) पास के शहर मिलपिटास में निकाल दिया गया है। इसके अलावा करीब 80 कर्मचारियों को कंपनी के सैन फ्रांसिस्को कार्यालय से जाने के लिए भी कहा गया है।
क्यों उठाया गया है ये कदम
एक रिपोर्ट के मुताबिक, आर्थिक मंदी की वजह से ऐसा बड़ा कदम उठाया गया है। हालांकि, कंपनी ने खुले तौर पर इसकी वजह की पुष्टि नहीं की है। कंपनी के CEO चक रॉबिन्स ने छंटनी के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है।
ऐसी रिपोर्टें हैं जिनमें दावा किया गया है कि सिस्को ने 2022 में अपने कर्मचारियों के लगभग 5 प्रतिशत को निकाल दिया, जो कि 4,000 से अधिक कर्मचारी हैं।
Amazon करने वाला है आने वाले हफ्तों में करीब 18000 लोगों की छंटनी
कुछ समय पहले ही अमेज़न ने अपने कर्मचारियों की छंटनी की थी जिसके बाद अमेज़न द्वारा यह भी ऐलान किया गया था कि नए साल में वह और कर्मचारियों की छंटनी करेगा और अब इस बात पर अमेज़न के CEO ने गुरुवार को ठपा लगा दिया है। आने वाले समय में होने वाली छंटनी ऐलान करते हुए, सीईओ एंडी जेसी ने अपने कर्मचारियों को मैसेज में कहा कि "अनसर्टेन इकॉनमी" के कारण, कंपनी अब एक बार फिर से छंटनी की योजना बना रही है। अमेज़न कर्मचारियों को 18 जनवरी से मेल के माध्यम से सूचित करेगा। जबकि छंटनी विभागों में की जाएगी, यह कंपनी के अमेज़न स्टोर्स और PXT आर्गेनाइजेशन पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालेगा।


Click it and Unblock the Notifications








