Cloudflare के कारण Global Outage, जानें कैसे एक छोटी गलती ने फैलाया बड़ा हंगामा
बीता दिन उन सभी इंटरनेट यूज़र्स के लिए मुश्किलों भरा रहा जो Spotify पर प्लेलिस्ट सेव करते हैं, X (Twitter) पर अपने विचार पोस्ट करते हैं, और रोजमर्रा के कामों में ChatGPT पर निर्भर रहते हैं। एक झटके में ये सारे प्लेटफॉर्म डाउन हो गए, और Cloudflare वजह थी।
अब लोग बड़े सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर Cloudflare है क्या और ऐसा क्या हुआ जिसने पूरी दुनिया के इंटरनेट को हिला दिया? इस आर्टिकल में हम Cloudflare, आउटेज के दौरान हुए कारणों और आगे इसके असर के बारे में विस्तार से बात करेंगे।

Cloudflare क्या है?
Cloudflare एक ग्लोबल क्लाउड सर्विस और साइबरसिक्योरिटी कंपनी है, जो इंटरनेट को सुरक्षित और तेज़ बनाने की जिम्मेदारी निभाती है। यह प्लेटफॉर्म खुद को "Internet का Immune System" कहता है और हर दिन अरबों साइबर हमलों को रोकता है।
कंपनी डेटा लॉस से सुरक्षा, DDoS अटैक प्रिवेंशन, ईमेल सिक्योरिटी, वेबसाइट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोटेक्शन और डेटासेंटर मैनेजमेंट जैसी कई सेवाएं देती है। इसलिए जब Cloudflare में कोई बड़ी दिक्कत आती है, तो इंटरनेट पर मौजूद कई बड़े ऐप्स और वेबसाइट्स में तुरंत गड़बड़ शुरू हो जाती है, ठीक वैसा ही जैसा कल देखने को मिला।
आखिर आउटेज हुआ कैसे?
Cloudflare ने इस घटना को Internal Service Degradation नाम दिया है। यानी यह किसी साइबर अटैक का मामला नहीं था, बल्कि कंपनी की अंदरूनी गलती है।
कंपनी के मुताबिक एक रूटीन कॉन्फिगरेशन चेंज के दौरान एक इंटरनल सर्विस में मौजूद नए बग का असर शुरू हो गया। यह सर्विस वेबसाइट्स पर आने वाले ऑटोमेटेड ट्रैफिक को ब्लॉक करने का काम करती है।
कॉन्फिगरेशन बदलाव के कारण डेटाबेस में उम्मीद से ज्यादा एंट्रीज बन गईं। इससे एक फीचर फ़ाइल का साइज अचानक दोगुना हो गया।
वही ओवरसाइज्ड फाइल नेटवर्क की सभी मशीनों पर एक साथ शेयर हो गई। नतीजे में ये सामने आया है कि सिस्टम क्रैश होने लगा और Cloudflare की कई सर्विसेज प्रभावित हो गईं।
कंपनी ने मात्र तीन घंटे में फिक्स जारी कर दिया, लेकिन तब तक Spotify, X, ChatGPT, Patreon, Medium जैसी कई सर्विसेज लगभग ठप पड़ चुकी थीं।
क्या यह दोबारा हो सकता है?
सच कहें तो हां, ऐसा फिर से हो सकता है और यह इंटरनेट की हकीकत है। आज दुनिया की ज्यादातर ऑनलाइन सर्विसेज कुछ गिने-चुने इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स पर निर्भर हैं।
Cloudflare, Amazon Web Services, Google Cloud, इनमें से किसी एक में दिक्कत आई तो लाखों ऐप्स और वेबसाइट्स एक साथ बंद हो सकती हैं।
पहले भी हुआ ऐसा आउटेज
AWS आउटेज ने कई घंटों तक ऑनलाइन एप्स को डाउन कर दिया था। पिछले कुछ महीनों में इस तरह की घटना लगभग हर महीने एक बार देखने को मिली है।
यूजर के नजरिए से बात की जाए, तो इसका कोई सीधा समाधान भी नहीं है। अगर इंटरनेट को सुरक्षित रखने वाले "गार्ड्स" ही रुक जाएं, तो घर में बैठे यूजर कुछ नहीं कर सकते।
क्या कर सकते हैं यूजर्स?
अगर कल के आउटेज ने आपको घबराहट में डाल दिया क्योंकि आपका पसंदीदा ऐप लोड नहीं हो रहा था, तो सबसे बड़ा सबक यही है, किसी एक ऐप या सर्विस पर अत्याधिक निर्भरता कम करें।
इंटरनेट हमेशा पूरी तरह परफेक्ट नहीं होगा। लेकिन यूजर्स अपनी डिजिटल हैबिट्स को थोड़ा बैलेंस करके इस तरह की घटनाओं से होने वाले तनाव को कम कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications