Home
News

CMF Phone 1, Watch Pro 2 और Buds Pro 2 भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कीमत और ऑफर्स

CMF Phone 1, CMF Buds Pro 2 और CMF Watch Pro 2 अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। वैसे तो Nothing ने पहले CMF ब्रांडिंग के तहत वायरलेस इयरफ़ोन और स्मार्टवॉच लॉन्च किए हैं, लेकिन कंपनी ने पहली बार CMF स्मार्टफोन पेश किया है।

जिसकी कीमत 20,000 रुपये से कम है। इसे बैंक ऑफर्स के साथ शुरुआती कीमत 14,999 रुपये में लिया जा सकता है। ब्रांड फोन के लिए रिमूवेबल बैक कवर और कुछ बेहतरीन एक्सेसरीज भी बेच रहा है। तो चलिए आपको आगे इसकी डिटेल्स बताते हैं।

 CMF Phone 1, Watch Pro 2 और Buds Pro 2 भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध

12 जुलाई को दोपहर 12 बजे ये सभी प्रोडक्ट्स cmf.tech, Flipkart और चुनिंदा रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध होंगे। Flipkart के जरिए CMF फोन 1 खरीदने पर ग्राहकों वॉच प्रो 2 पर 1,000 रुपये की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा, बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने या EMI का विकल्प चुनने पर फ़ोन 1 पर 1,000 रुपये की छूट भी मिलेगी।

CMF Phone 1 स्पेसिफिकेशन : CMF फोन 1 का मेन लक्ष्य किफायती दाम में प्रीमियम फैसलिटी ऑफर करना है। 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ इस फोन में 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जो स्मूथ और वाइब्रेंट विजुअल ऑफर करता है। इस फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। CMF फोन 1 की एक खास विशेषता कस्टमाइजेशन है, जिसमें बैक कवर काले, नारंगी, हल्के हरे और नीले रंग में उपलब्ध हैं।

 CMF Phone 1, Watch Pro 2 और Buds Pro 2 भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध

डिवाइस में एक रोटेटेबल डायल भी शामिल है, जो यूजर्स को लैनयार्ड, स्टैंड या कार्ड होल्डर जैसी एक्सेसरीज़ को जोड़ने की परमिशन देता है, जिससे इसकी कार्यक्षमता बढ़ जाती है। इस फोन को दो वेरिएंट 8GB रैम, स्टोरेज 128GB में लाया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इसका रियर कैमरा 50MP प्राइमरी सेंसर, 2MP डेप्थ सेंसर फ्रंट कैमरा 16MP, बैटरी 33W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh के साथ आता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए इसमें Android 14 विद नथिंग OS 2.6 है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 14,999 और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 16,999 है।

CMF वॉच प्रो 2: CMF वॉच प्रो 2 उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो बड़े कस्टमाइज़ेशन और तगड़े स्वास्थ्य ट्रैकिंग सुविधाएँ चाहते हैं। इसमें 1.32-इंच AMOLED डिस्प्ले है ,जिसमें इंटरचेंजेबल बेज़ल और 100 से ज़्यादा वॉच फेस हैं। स्मार्टवॉच 120 से ज़्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है और इसमें हार्ट रेट, SpO₂ और स्ट्रेस लेवल ट्रैकिंग जैसे व्यापक स्वास्थ्य निगरानी उपकरण शामिल हैं।

अन्य फैसलिटी में ब्लूटूथ कॉलिंग और म्यूजिक कंट्रोल शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि यूजर इसे चलते-फिरते कनेक्टेड और मनोरंजन कर सकें। वॉच 11 दिनों तक चलने वाली बैटरी लाइफ़ और धूल और पानी प्रतिरोध के लिए IP68 रेटिंग के साथ आती है।

CMF बड्स प्रो 2: CMF बड्स प्रो 2 को एक बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस ऑफर करता है। इन ईयरबड्स में डुअल ड्राइवर हैं, एक 11mm बास ड्राइवर और एक 6mm ट्वीटर- जो समृद्ध और विस्तृत ध्वनि ऑफर करते हैं। इसमें 50dB तक हाइब्रिड एक्टिव नॉइज़ कैंसलिंग (ANC) शामिल है, जो इमर्सिव साउंड क्वालिटी सुनिश्चित करता है।

बैटरी बैकअप की बात करें तो यह 43 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ CMF बड्स प्रो 2 को इस्तेमाल के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसे 10 मिनट का फास्ट चार्जिंग में 7 घंटे तक का प्लेबैक ऑफर करता है। क्लियर वॉयस टेक्नोलॉजी 2.0 और विंड-नॉइज़ रिडक्शन 2.0 कॉल स्पष्टता को और बढ़ाता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X